पौधारोपण अभियान का होगा आगाज
उदयपुर, 20 जुलाई। राजपूत महासभा संस्थान उदयपुर संभाग की बैठक रविवार को रावजी का हाटा स्थित समाज भवन में सम्पन्न हुई जिसमें आगामी सामूहिक विवाह निःशुल्क कराने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया एवं अन्य आयोजनों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
सचिव हितेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि रविवार को समाज भवन में हुई बैठक की अध्यक्षता समाज अध्यक्ष संत सिंह भाटी ने की। बैठक को सम्बोधित करते हुए संत सिंह भाटी ने कहा कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समाज का अगला सामूहिक विवाह बसंत पंचमी पर आयोजित होगा जिसमें वर-वधू दोनों पक्षों से केवल मात्र 1 रूपया शगुन के तौर पर लिया जाएगा, इसके अलावा कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में एक जोड़े का रजिस्ट्रेशन भी हो गया। वहीं समाज के शेर सिंह राठौड़ ने 5 लाख, चेतन सिंह सौलंकी ने 51 हजार एवं योगेन्द्र सिंह भाटी ने 11 हजार सहयोग की घोषणा भी की। इस घोषण पर तीनों का उपरणा ओढ़ाकर बहुमान भी किया गया। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही नवनिर्मित समाज भवन का अनावरण भी धूमधाम से किया जाएगा। बैठक में अक्षोहिणी सेना के अध्यक्ष विजय सिंह राठौड़ ने कहा कि महासभा के तत्वावधान में पूरे शहर का विभागीकरण कर क्षेत्र.ीय प्रमुख की नियुक्तियां कर संगठन का विस्तार कर संगठन को मजबूती देने का कार्य प्रारम्भ दिया गया है। संगठन सचिव लोकराज सिंह चौहान ने बताया कि संगठन का सदस्यता अभियान पूरे शहर में शीघ्र चलाया जाएगा और घर-घर जाकर अधिक से अध्ािक सदस्य बने इसका प्रयास किया जाएगा। सचिव हितेन्द्र सिंह ने राठौड़़ ने बताया कि महासभा द्वारा हरियालो राजस्थान प्रकल्प के तहत शीघ्र ही शहर में पौधारोपण अभियान का आयोजन किया जाएगा। बैठक में समाज के कार्यकर्ता पुष्पेन्द्र सिंह के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। बैठक में संगठन सचिव लोकराज सिंह चौहान, खेल सचिव ज्ञान सिंह राजावत, शेर सिंह राठौड, रोहित सिंह देवडा, यशपाल सिंह सिसोदिया, जय सिंह पंवार, प्रीतम सिंह चौहान, चंद्र सिंह भाटी, चेतन सिंह सौलंकी, योगेन्द्र सिंह भाटी, राजेन्द्र सिंह पीपारड़ा, सुरेन्द्र सिंह खींची, परमेन्द्र संिह भाटी, नरेन्द्र सिंह सौलंकी, लोेकेंद्र सिंह सौलंकी, दलपत सिंह चौहान, चेतन सिंह भाटी, कैलाश सिंह राठौड़, लक्ष्मण सिंह भाटी, प्रदीप सिंह तंवर, मनोहर सिंह झाला, निर्मल सिंह चौहान, योगेन्द्र सिंह भाटी सहित कई पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।
राजपूत महासभा अगले वर्ष निःशुल्क कराएगा सामूहिक विवाह, एक जोड़े का हुआ रजिस्ट्रेशन
