– देशभक्ति के गीतों ने समां बांधा, सभी सदस्यों ने एक साथ गगन में लहराया तिरंगा
उदयपुर, 16 अगस्त। राजपूत महासभा संस्थान उदयपुर संभाग के तत्वावधान में 79वां स्वाधीनता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत काव्य पाठ भी किया।
महासचिव प्रदीप सिंह भाटी ने बताया कि शुक्रवार को 79वां स्वाधीनता दिवस समारोह रावजी का हाटा स्थित राजपूत महासभा के नवनिर्माणीधन भव्य में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा अध्यक्ष संत सिंह भाटी ने करते हुए नवनिर्माणाधीन समाज ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के साथ ही समाजजनों ने राष्ट्र गीत का गायन किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए संत सिंह ने कहा कि आज देश विकास के पथ पर अग्रसर है और आज पूरा विश्व भारत का लौहा मान रहा है। आज हमारा देश आंखों से आंखे मिलाकर बात कर रहा है और पूरे विश्व में इसका डंका बज रहा है। हमारी युवा पीढ़ी अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए देश की प्रगति में अपनी अहम भागीदारी निभाए। उन्होंने इस अवसर पर देश के वीर सपूतों को नमन करते हुए कहा कि आज हम यदि चैन से सो रहे है तो उसका श्रेय जाता है बॉर्डर पर जगने वाले सैनिकों को। देश के प्रत्येक वीर सैनिक को इसके लिए सैल्यूट है। समारोह में जीवन सिंह चौहान, देवी सिंह चौहान, रतन सिंह राणावत, योगेन्द्र सिंह भाटी, शंकर सिंह सौलंकी, नारायण सिंह देवड़ा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर सचिव हितेन्द्र सिंह राठौड़ ने समाज की गतिविधियों की जानकारी सदन के समक्ष रखी। कार्यक्रम पश्चात सभी के अल्पाहार की व्यवस्था समाज भवन में की गई।
महासचिव प्रदीप सिंह भाटी ने बताया कि आगंतुक अतिथियों एवं समाज सदस्यों व पदाधिकारियों का कुमकुम से तिलक लगाकर, समाज का बैज लगाकर भावभीना स्वागत किया और सभी को तिरंगा दिया गया, सभी सदस्यों ने एक साथ तिरंगों को लहराया। वहीं समाज के वरिष्ठजनों ने देशभक्ति गीत की प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष यशपाल सिंह सिसोदिया, नरेन्द्र सिंह सौलकी, अक्षोहिणी सेना प्रमुख विजय सिंह राठौड़, करण सिंह राठौड़, पर्वत सिंह यदुवंशी, दलपत सिंह चौहान, सुरेन्द्र सिंह खींची, मनोहर सिंह झाला, जय सिंह पंवार, शेर सिंह राठौड़, चंद्र सिंह भाटी, प्रभात सिंह राठौड़, राजेन्द्र सिंह पिपारड़ा, लोकेन्द्र सिंह सौलंकी, विजय सिंह राठौड़, अजय सिंह भाटी, नारायण सिंह देवड़ा, लक्ष्मण सिंह देवड़ा, प्रदीप सिंह तंवर, कान सिंह गौड़, रोहित सिंह देवड़ा, कैलाश सिंह राठौड़, भगवत सिंह हाड़ा, सुमेर सिंह भाटी, संतोष सिंह चौहान, जीवन सिंह चौहान, ओमप्रकाश पिपारड़ा, महिला समिति की रेखा चूंडावत, संगठन मंत्री लोकराज सिंह चौहान सहित कई पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर नन्हें बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत कविता पाठ भी किया।
राजपूत महासभा ने धूमधाम से मनाया 79वां स्वाधीनता दिवस समारोह
