भाणदा में राजीविका के नए क्लस्टर का शुभारंभ

खेरवाड़ा,राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद अंतर्गत संचालित क्लस्टर लेवल फेडरेशन बड़ला और बावलवाडा के बढ़ते कार्यभार को देखते हुए भाणदा स्थित नए क्लस्टर रिद्धि सिद्धि राजीविका महिला सर्वांगीण सहकारी समिति लिमिटेड भाणदा का गठन किया गया जिसका उद्घाटन ग्राम पंचायत कार्यालय भाटकी में रखा गया। कार्यक्रम में राजीविका जिला परियोजना इकाई से मेघा चौबीसा, ललित जिंगर, हरिओम से परियोजना को सुचारू रूप से चलाने सम्बंधित जानकारी दी । ब्लॉक परियोजना इकाई खेरवाड़ा से दीक्षा वैष्णव ,सूर्यकांत जोशी, प्रवीण चौधरी, दुर्गाराम आदि ने भी अपने विचार रखे इसके अतिरिक्त भाटकी सरपंच शकुंतला गरासिया ने योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में फ़िरोज़ सिलावट, सहदेव ठोलिया, जितेश सालवी, आकाश पटेल , सविता कुंवर, प्रिया मीणा, कांता देवी सहित स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई अनेक महिलाएं उपस्थित रही।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!