– पार्टी हित में नाम वापस लेने वाले हकरू मईडा से की मुलाकात
बांसवाडा। वागड़ दौरे पर रही पूa मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे गुरुवार रात को बांसवाड़ा पहुंची और शहर के गांधी मूर्ति चौराहे पर भाजपा प्रत्याशी धनसिंह रावत के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। सभा से पहले राजे ने इस सीट पर टिकट वितरण के बाद दावेदारों में उपजी नाराजगी को दूर करने की कोशिश की। खासतौर पर बागी होकर पहले नामांकन भरने और बाद में नाम वापस लेने वाले हकरू मईडा से विशेष मुलाकात की। इसके साथ ही पार्टी हित में नाम वापस लेने पर सराहना भी की। इस दौरान जिलाध्यक्ष लाभचंद पटेल भी साथ में मौजूद रहे।
टीएसपी इलाके में अपनी सरकार के कामों को गिनाया
राजे ने सभा के दौरान मुख्यमंत्री गहलोत का नाम लिए बगैर सरकार को घेरने की कोशिश की। सभा में उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और कहा कि बांसवाड़ा के लिए मां त्रिपुरा की कृपा से यूनिवर्सिटी बनायाए आपके मंदिर का काम तो हुआ ही हुआ बेणेश्वर धाम का विकास किया। हॉस्पिटल के काम तो किए ही है आपके यहां बटालियन एमबीसी बनाईए एनिकट बनाएए नहर बनाने के काम किए। जो काम आपने मांगे हमने किए।
