उदयपुर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड, स्थानीय संघ बड़गांव के तत्वाधान में तृतीय एवं तृतीय सोपान पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर स्थल-स्थानीय संघ कार्यालय बेदला,(कुंड वाले हनुमान जी के मंदिर के सामने ) दिनांक 26 फरवरी 2024 से 1 मार्च 2024 तक आयोजित किया जा रहा है। आज शिविर के द्वितीय दिवस को प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर श्रीमती आशा मोगिया ने संबोधित करते हुए स्काउट गाइड गतिविधि को अनुशासन एवं एक अच्छे नागरिक बनाने के लिए अति आवश्यक बताया। इस अवसर पर उनके साथ आए श्री अशोक जी ने भी स्काउट्स एवं गाइड्स को शुभकामनाएं दी। शिविर को स्थानीय संघ उपप्रधान श्री नरेश प्रजापत एवं श्रीमती निर्मला प्रजापत, ग्राम पंचायत बेदला ने संबोधित करते हुए विद्यार्थियों के लिए स्काउटिंग के महत्व पर प्रकाश डाला । साथ ही स्थानीय संघ कार्यालय में आवश्यक प्रसाधन सुविधाओं की कमी को अति शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया। सहायक सचिव श्री डीसी सुथार ने अतिथियों काआभार व्यक्त किया।
शिविर में स्थानीय संघ सचिव श्री लक्ष्मण सिंह चौहान के नेतृत्व में संयुक्त सचिव श्रीमती मेवा मीणा एवं ट्रेनिंग काउंसलर श्री गिरीश त्रिवेदी, श्री सुरेश कुमार प्रजापत द्वारा उपरणा ओढ़ाकर स्वागत किया गया। प्रशिक्षक श्री मुकेश कुमार कुमावत, श्री लोकेश राठौड़, श्रीमती अर्पणा अग्रवाल, श्रीमती ज्योति भास्कर एवं श्रीमती मंजू चौहान ने अपनी सक्रिय सेवाएं दी ।मुख्य प्रशिक्षक रोवर लीडर श्री सुरेश कुमार प्रजापत द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को द्वितीय व तृतीय सोपान के पाठ्यक्रम के तहत विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण दिया गया ।प्रशिक्षणार्थियों को स्काउट/गाइड प्रार्थना, नियम, झंडा गीत, ध्वज शिष्टाचार, प्रतिज्ञा , सिटी के संकेत,खोज के चिन्ह, प्राथमिक उपचार, गेजेट्स एवं गांठों का प्रशिक्षण दिया गया।