राजस्थान सिंधी संगत और पूज्य जेकआबाद सिंधी पंचायत द्वारा निशुल्क ब्यूटी पार्लर कोर्स का तीसरा शिविर आयोजित

उदयपुर । राजस्थान सिंधी संगत और पूज्य जेकबआबाद सिंधी पंचायत ने समाज की बच्चियों के लिए एक निशुल्क ब्यूटी पार्लर कोर्स का तीसरा शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य समाज की बहनों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें नई कौशल सीखने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से शक्तिनगर स्थित झूलेलाल भवन में बैठक रखी गई।
          समाज प्रमुख श्री प्रताप राय ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम समाज हित में है और हमारे समाज की महिलाओं के सशक्तिकरण में यह प्रयास सहायक होगा, पूर्व शिविरों में योगदान कर चुके 270 समाज की बहनों को समाज द्वारा निशुल्क ब्यूटी पार्लर का कोर्स सिखाया गया है।
             समाज की महिला पार्षद जय श्री असनानी, अर्चना चावला, डॉक्टर दीप माला चौधरी, वैशाली मोटवानी, जया पहलवानी  भी इस पहल का समर्थन कर रही हैं और इसे बढ़ावा देने में जुटी हैं।
            पंचायत अध्यक्ष हरीश राजानी ने बताया की इस नए शिविर का आयोजन जून 2024 में किया जाएगा, जिसके लिए 10 जून आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। इस तरह के कार्यक्रमों से समाज की बच्चियों को नए और उन्नत कौशल सिखाने का मौका मिलेगा।
            कार्यक्रम व्यवस्थापक कैलाश नेभनानी ने  बताया इस के साथ साथ मेंहदी क्लास का भी आयोजन किया जाएगा ,समाज की इस महत्वपूर्ण पहल का समर्थन और प्रशंसा करते हुए हम सभी इस योजना के सफल होने की प्रयास करते हैं। बैठक में धन्यवाद युवा अध्यक्ष भारत खत्री ने दिया।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!