राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ ने शैक्षिक अधिवेशन की तिथि आगे बढ़ाने की मांग की

फतहनगर। राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ ने शैक्षिक अधिवेशन की आयोजन तिथि आगे बढ़ाने की मांग की है। संघ के प्रदेश महामंत्री भैरूसिंह राठौड़ ने बताया कि राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ द्वारा निदेशक माध्यमिक शिक्षा बीकानेर कानाराम को शिक्षा विभाग के शैक्षिक अधिवेशन की तिथि 13 -14 अक्टूबर से आगे बढ़ाकर करवाने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि 14,17,19 वर्षीय विद्यालय जिला स्तरीय, राज्य स्तरीय के खेलकूद प्रतियोगिताएं चल रही है जिसमें सभी शारीरिक शिक्षक व्यस्त हैं।  साथ ही विधानसभा चुनाव में सभी की ड्यूटी लगी हुई है जिनके प्रशिक्षण चल रहे हैं। निदेशक से निवेदन किया गया है की अभी कोई भी शिक्षक व शारीरिक शिक्षक अधिवेशन में भाग नहीं ले पाएगे। शिक्षा के नए आयाम को प्राप्त करने के लिए इन अधिवेशन की तिथी आगे बढ़ाई जाने का अनुरोध किया।  राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ के जिला मीडिया गोपाल मेहता मेनारिया ने बताया कि राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ ने पुरजोर मांग की है कि इन शैक्षिक अधिवेशन को आगे बढ़ाया जाए। अवसर पर  हीरालाल सुथार,गोवर्धन सिंह झाला लक्ष्मणदास वैष्णव  संजय पंड्या,बाबूलाल रावत, जगन्नाथ सिंह चुंडावत,विजय मेनारिया, मदन सुथार, दीपा झाला, पायल कुमावत,मेवा मीणा, लीला लक्षकार सहित कई शारीरिक शिक्षक उपस्थित थे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!