राजस्थान सरकार के 2 वर्ष पूर्ण गांव-गांव पहुंचा सुशासन और विकास का संदेश

उदयपुर। राजस्थान सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश लेकर विकास रथ का आज दिनांक 21 दिसंबर 2025 को उदयपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के भुवाणा मंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत शोभागपुरा भुवाणा ढिंकली एवं रेबारियों का गुड़ा में प्रवास रहा।
भाजपा भुवाणा मंडल अध्यक्ष मुकेश जोशी ने बताया कि कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष हकरु मईडा प्रदेश सहकारिता प्रकोष्ठ संयोजक प्रमोद सामर जिलाध्यक्ष उदयपुर शहर गजपालसिंह राठौड़ उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा महामंत्री देवीलाल सालवी पंकज बोराणा उपाध्यक्ष कर्णसिंह शक्तावत जिलामंत्री अशोक शर्मा गिरीश शर्मा पूर्व प्रधान बड़गांव खूबीलाल पालीवाल पूर्व उपप्रधान उषा डांगी पूर्व सरपंच देवीलाल डांगी सीताराम डांगी मंडल महामंत्री लालूराम डांगी महेंद्रसिंह देवड़ा मंडल उपाध्यक्ष वरदीचंद डांगी राजकुमार शर्मा यशवंत सुहालका सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि शोभागपुरा में मोटा देवरा प्रांगण में ग्रामीणों द्वारा विकास रथ का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि राजस्थान सरकार ने बीते दो वर्षों में सुशासन विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं जिनका लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचा है। विकास रथ के माध्यम से सरकार की योजनाओं की जानकारी सीधे आमजन तक पहुंच रही है जिससे जनता में विश्वास और उत्साह का सकारात्मक वातावरण निर्मित हुआ है।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!