मेवाड़ टूरिज़्म कप 2024
हितेश, अंशुल और नरेंद्र मेन ऑफ द मैच
उदयपुर। मेवाड़ टूरिज्म कप 2024 के सातवें दिन खेले गए पहले मुकाबले में होटल रेडिसन ब्लू ने होटल रामी रॉयल को 50 रनों से हराया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए होटल रेडिसन ब्लू ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाएं। होटल रेडिसन ब्लू की ओर से सुमेश ने 54 रन, दीपक डांगी ने 46 रन और हेमेंद्र ने 35 रनों का योगदान दिया। होटल रामी रॉयल की ओर से रोहित नेगी ने 3 और कप्तान हरीश कुमार सालवी ने 2 विकेट प्राप्त किया। जवाब में रामी रॉयल की टीम 122 रन बनाकर ऑल आउट हो गए। होटल रामी रॉयल की ओर से रणछोड़ मीणा ने 56 रनों का योगदान दिया। होटल रेडिसन ब्लू की ओर से हितेश ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट और हिमांशु अधिकारी ने तीन विकेट हासिल किया। होटल रेडिसन ब्लू के हितेश को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
इससे पूर्व रात्रि कालीन मुकाबले में मेवाड़ टूरिज्म क्लब ने उदयपुर इवेंट एलाइंस को 6 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए उदयपुर इवेंट एलायंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 142 रन बनाए। उदयपुर इवेंट एलायंस की ओर से जय सुहालका ने 50 रन एवं फैसल खान ने 35 रनों का योगदान दिया। मेवाड़ टूरिज्म क्लब की ओर से अंशुल बाबेल ने तीन विकेट प्राप्त किया। जवाब में रोमांचक मुकाबले में मेवाड़ टूरिज्म क्लब ने निर्धारित लक्ष्य को 19.3 ओवर में हासिल कर लिया। उदित धाभाई ने 39 रन और प्रतीक परिहार ने 38 रन एवं यदुराज सिंह कृष्णावत ने नाबाद 27 रनों का योगदान दिया। हरफनमौला खेल के प्रदर्शन के आधार पर मेवाड़ टूरिज्म क्लब के अंशुल बाबेल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
आज खेले गए अन्य मुकाबले में रॉयल 11 ने राजपूताना टूरिज्म क्लब को 55 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल 11 की टीम ने 19.5 ओवर में 145 रन बनाएं। रॉयल 11 की ओर से सोहेल अख्तर ने 28 रन एवं नरेंद्र सिंह चुंडावत ने 23 रन बनाए। राजपूताना टूरिज्म क्लब की ओर से ईशान प्रताप ने तीन विकेट,हर्षित धाभाई और सिद्धार्थ सिंह ने दो-दो विकेट हासिल किया। जवाब में राजपूताना टूरिज्म क्लब की टीम मात्र 90 रन ही बना सकी। रॉयल 11 की ओर से नरेंद्र सिंह चुंडावत और अमित अग्रवाल ने तीन-तीन विकेट एवं मानविक ने दो विकेट हासिल किया। हरफनमौला प्रदर्शन के आधार पर रॉयल 11 के नरेंद्र सिंह चुंडावत को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
रेडिसन ब्लू, मेवाड़ टूरिज़्म और रॉयल इलेवन विजयी
