विरासत श्रृंखला के अन्तर्गत पुरलिया नृत्य

चित्तौड़गढ़.  स्पिक मैके की विरासत श्रृंखला के अंतर्गत 21 अप्रैल शुक्रवार को उड़ीसा , पश्चिम बंगाल , झारखंड का फोक डांस पुरलिया छाऊ   के 16 कलाकारों का दल तमिल कांति रजक के नेतृत्व में चित्तौड़गढ़ व गंगरार में 2 प्रस्तुतियां देंगे । रामायण, महाभारत व पुराणों की कहानियों पर आधारित रंगीन मुखोटो के साथ कहानियों की प्रस्तुति देगें। बड़े-बड़े मास्क लगाकर इन कलाकारों द्वारा  मंचन होता है। स्पिक मैके के  पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जे•पी• भटनागर ने बताया की 21 अप्रैल शुक्रवार को 11:30 बजे  पहली प्रस्तुति आशीष विजयवर्गीय के नेतृत्व में नीरजा मोदी स्कूल चित्तौड़गढ़ में होगी।
 दूसरी प्रस्तुति दिन में 4:00 बजे मेवाड़ यूनिवर्सिटी गंगरार में डॉ• चित्रलेखा मिश्रा के नेतृत्व में होगी ।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!