बच्चों को पिलाई पल्स पोलियों की दवा

उदयपुर 10 दिसम्बर / राजस्थान विद्यापीठ  डीम्ड टू बी विवि के संघटक होम्योपेथी  चिकित्सा महाविद्यालय, राजकीय सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र डबोक के संयुक्त तत्वावधान  में रविवार को डबोक चैराहे पर तीन दिवसीय पल्स पोलियों अभियान का शुभारंभ कुलपति प्रो.़ एस.एस. सारंगदेवोत, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र डबोक के प्रभारी डाॅ. देवेन्द्र सिंह राव,  डाॅ. राजन सूद, मनोज रायल ने किया। डाॅ. राव ने बताया कि दिन भर डबोक चैराहे पर आने जाने वाले ग्रामीण महिलाओं के साथ आने वाले छोटे बच्चों को पल्स पोलियों की दवा पिलाई गई साथ ही आस पास के गांवों का सर्वे कर एक टीम ग्रामीण क्षेत्रों में लगाई गई।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!