प्रतापगढ़ : जिला सार्वजनिक पुस्तकालय को राजस्थान जिला गजेटियर प्रतापगढ़ की प्रति प्रदान

प्रतापगढ़, 18 दिसम्बर। राजकीय सार्वजनिक जिला पुस्तकालय प्रतापगढ़ में आयोजना जनशक्ति विभाग,राजस्थान जयपुर द्वारा श्री विकास शर्मा सहायक निदेशक एवं मुकेश सिंह द्वारा जिला सार्वजनिक पुस्तकालय को राजस्थान जिला गजेटियर प्रतापगढ़ की प्रति प्रदान की गई ।यह प्रथम जिला गजेटियर प्रतापगढ़ जिले के सामाजिक आर्थिक एवं सांस्कृतिक परिदृश्य को प्रदर्शित करने वाला एक महत्वपूर्ण प्रकाशन है ।पुस्तकालय अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह पालीवाल ने बताया कि यह प्रतापगढ़ जिले का प्रथम जिला गजेटियर है, जो पुस्तकालय की दृष्टि एवं आमजन के लिए, जिले की समस्त नवीनतम जानकारियां प्रदान करने वाला एक अमूल्य संदर्भ ग्रंथ है। जो मान्य सरकारी जानकारियां, प्रतापगढ़ का इतिहास, आमजन, कृषि और सिंचाई, आर्थिक गतिविधियां, राजस्व, न्याय एवं कानून, चिकित्सा, पर्यटन इत्यादि अद्यतन जानकारियां इसमें प्रदान की गई है। जो की सभी जिले के आमजन के लिए बहुत ही उपयोगी है। पुस्तकालय के पाठकों के लिए, प्रतियोगी परीक्षाओं इत्यादि के लिए भी यह गजेटियर बहुत ही सार्थक एवं अनुपम प्रकाशन है। प्रतापगढ़ जिला गजेटियर की सॉफ्ट कॉपी विभागीय वेबसाइट आयोजना विभाग जयपुर पर भी उपलब्ध है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!