उदयपुर.प्रोजेक्ट शिक्षा ज्योति सीज़न 3 मेंगो धमाका इवेंट प्लानर द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कालीवास के बच्चों को नोट बुक वितरित की गई। करीब 50 से ज्यादा बच्चों को स्टेशनरी सामग्री दी गई। इस क्रम पहले भी आसपास ग्रामीण अचंल के 40 से ज्यादा स्कूलों के जरूरतमंद बच्चों को वितरण का कार्य किया जा चुका है। मेंगो धमाका इवेंट की सुनीता सिंघवी ने बताया कि अगले चरण में 10 स्कूलों में भी जल्द वितरण का काम किया जाएगा। इस कैंपेन में अरवा यूनुस, नयनेश दवे, सतीश चौधरी सहित कई संगठनों ने भी सहयोग किया है। सिंघवी ने बताया कि कंपनी द्वारा समय-समय पर सामाजिक कार्यों में सहयोग किया जा रहा है ताकि जरूरतमंदों को मदद मिल सके । स्कूल में स्टेशनरी वितरण के दौरान टीम का स्कूल स्टाफ द्वारा स्वागत भी किया गया।
प्रोजेक्ट शिक्षा ज्योति: जरूरतमंद बच्चों को वितरित की स्टेशनरी
