राजस्थान में युवाओं को 1 लाख सरकारी नौकरियों की सौगात
उदयपुर। राजस्थान सरकार द्वारा युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा आगामी एक वर्ष में 1 लाख सरकारी नौकरियां देने की ऐतिहासिक घोषणा एवं जॉब कैलेंडर जारी किए जाने पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा प्रदेशभर में उत्साह का वातावरण है।इसी क्रम में भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा का प्रथम उदयपुर आगमन हो रहा है।
तैयारी बैठक का नेतृत्व करते हुए भाजपा शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा का 18 जनवरी 2026 को प्रथम बार उदयपुर आगमन हो रहा है। उनके स्वागत एवं अभिनंदन हेतु भारतीय जनता पार्टी कार्यालय, शहर जिला उदयपुर में युवा मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा का आगमन प्रतापनगर चौराहे से होगा जहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके पश्चात वाहन रैली के माध्यम से वे सूरजपोल पहुंचेंगे जहां रैली एक नुक्कड़ सभा में परिवर्तित होगी। इस अवसर पर राज्य सरकार द्वारा घोषित 1 लाख सरकारी नौकरियों के भर्ती कैलेंडर का विमोचन किया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रति आभार व्यक्त करने हेतु हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जाएगा।
भाजपा शहर जिला मीडिया प्रभारी डॉ. सीमा चंपावत ने बताया कि शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में भाजपा शहर जिला महामंत्री पारस सिंघवी, डॉ. पंकज बोराणा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सनी पोखरना, जिला प्रवक्ता विजय दलाल, महामंत्री हिमांशु बागड़ी, रणजीत दिगपाल, जिला उपाध्यक्ष कपिल राठौड़, सतीश शर्मा, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पंवार, मनोज साहू, प्रेम सिंह सिसोदिया, लोकेश पालीवाल, जितेंद्र गुर्जर, ओम टांक, संदीप सोनी, पवन पुष्करणा, चेतन वैष्णव, हितेश प्रजापत, तिलक, नीरज सामर, गौरव शर्मा, शैलेश कटारिया, ध्रुव श्रीमाली, कपिश जैन सहित युवा मोर्चा के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
