सतरंगी सप्ताह
लोकतंत्र के महापर्व को लेकर उत्साहित मतदाता
हर व्यक्ति तक पहुंच रहा है स्वीप का संदेश
प्रतापगढ़,18 अप्रैल। लोकसभा आमचुनाव 2024 में सभी मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सतरंगी सप्ताह के प्रथम दिवस हम नाचेंगे गाएंगे वोट डालकर आयेंगे थीम पर लोकनृत्य कार्यक्रम का आयोजन जिला निर्वाचन अधिकारी एवम जिला कलेक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया एवं जिला पुलिस अधीक्षक लक्ष्मणदास की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्जवलन द्वारा की गई।
गूंज उठा ‘सबसे पहले वोट दो’ का संदेश
कार्यक्रम में सेंट पाल ,लक्ष्य ,ए पी सी विधालय ,एकलव्य माडल ,नर्सिंग कालेज ,महिला विधा मंदिर बगवास ,पालो टेक्निकल कालेज एवं आश्रारम छात्रावास के बालक बालिकाओं ने सबसे पहले वोट दो संगीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुति दी। वही सुरेन्द्र सुमन ,मुकेश सुमन ,शैलेष मेहता ,गोविंद दुबेला ,ललीता जैन , यशौदा सोनी एवं चन्द्रशेखर चौधरी ने लोकतंत्र रो आयो त्यौहार वोट देवा चाला रे..लोकतंत्र के महापर्व में यह अधिकार हमारा .गीत के माध्यम से आमजन को मतदान हेतु प्रेरित किया।
बीच बीच में संगीतकार एम एल गंधर्व व श्रैयांश सुमन ने वाद्ययंत्रों की मधुर धुनों से सबको आनंदित किया।
सम्पूर्ण कार्यक्रम में श्रौता बहुत उत्साहित दिखाई दिए। कार्यक्रम में अनिता गुप्ता ने एकाभिनय द्वारा एक वोट के साथ पहचान पत्र वोटर स्लीप की उपयोगिता ओ म्हारी काकी ओ म्हारा काका डालणों थाने वोट थीम पर मनमोहक प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता पर कवियों कविताओं का वाचन किया गया जिनमें कविताओं में बिना प्रलोभन मतदान करने, शत् प्रतिशत मतदान करने एवं दूसरों को भी प्रेरित करने का संदेश दिया । इस क्रम में वरिष्ठ साहित्यकार हरीश व्यास,चन्द्रप्रकाश द्विवेदी ,धनपाल धमाका,विजय सिंह विद्रोही,भंवर जी भंवर एवं कुंवर प्रताप ने स्थानीय भाषा में मतदान जागरूकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महेश चन्द्र आमेटा,हेरभ जोशी उपाधीक्षक नरसी मीणा आयुक्त नगरपरिषद ,शत्रुध्न शर्मा ,पुनमचंद रैदास उप जिला शिक्षा अधिकारी टी ए डी ,दिलीप माडावत, स्वीप टीम के विशाल मेहता,ओमप्रकाश शर्मा,गजेन्द्र शर्मा ,आशीष शेख,,विनोद शर्मा,कपिल तिवारी,अफजल महेश सिंह जाडावत के साथ बहुत अधिक संख्या आमजन उपस्थित रहे।
अंत में जिला कलेक्टर अंजली राजोरिया ने शत-प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाकर प्रतिभागियों को सम्मानित किया।वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक अम्बालाल मीणा ,रामलाल मीणा व सुगना मीणा व धर्मचंद जैन के नेतृत्व में आश्राम छात्रावास के बालकों का गैर नृत्य बहुत प्रभावी रहा।आभार सहायक स्वीप प्रभारी कृपा निधी त्रिवेद्वी ने किया वहीं संचालन कवि सुरेन्द्र सुमन व अनिता गुप्ता ने किया।
