अधिवक्ता परिषद उदयपुर के तत्वाधान में हिंदू नव वर्ष चैत्र शुक्ल एकम पर आयोजित कार्यक्रम सम्पन्न

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर।  अधिवक्ता परिषद उदयपुर के तत्वाधान में हिंदू नव वर्ष चैत्र शुक्ल एकम पर आयोजित कार्यक्रम के निमित्त कोट चौराया पर कोर्ट परिसर में प्रवेश करने वाले समस्त न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता बंधु एवं भगिनी, न्यायिक कर्मचारी एवं समस्त पक्षकारों एवं आमजन को तिलक लगाकर,  गुड, मिश्री, काली मिर्च, निम  खिलाकर नव वर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित की गई ! श्री चंचल मिश्रा, जिला एवं सत्र न्यायालय, उदयपुर को तिलक लगाकर हिन्दू नव वर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित की गई । सामाजिक सौहार्द के तहत समस्त धर्मावलंबियों को तिलक लगाया और उनके द्वारा भी हिन्दू  नववर्ष की शुभकामनाएं दी गई। अधिवक्ता परिषद टोली के सदस्य श्रीमती वंदना उदावत,  दिनेश गुप्ता, महेंद्र ओझा, भारत कुमावत । राकेश मोगरा अध्यक्ष, एवं योगेंद्र दशोरा उपाध्यक्ष, बार एसोसिएशन उदयपुर एवं पूर्व अध्यक्ष प्रवीण खंडेलवाल, महेंद्र नागदा, रामकृपा शर्मा, भरत जोशी,  गिरजा शंकर मेहता । अन्य अधिवक्ता भारत कुमावत, मांगीलाल जैन, महेश बागड़ी, योगेंद्र दशोरा, विजय दाधीच, सूर्य प्रकाश, मनीष खंडेलवाल,  इत्यादि अधिवक्तागणों की उपस्थिति कार्यक्रम में रही ।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!