उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर में कक्षा ग्यारहवीं के विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों के लिए जीव विज्ञान पर एक कार्यशाला सत्र का आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला सत्र को यू सी डी कॉलेज ऑफ साइंस, आयरलैंड के प्रिंसिपल और डीन ऑफ साइंस के प्रोफेसर जेरेमी सिम्पसन्स ने संबोधित किया। इस सत्र में उन्होंने छात्रों को ‘वन जेलीफिश, टू प्रोटीन्स, थ्री नोबल प्राइज विनर्स-द स्टोरी देट चेंजड बायोमेडिकल विषय पर विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि विज्ञान एक निरंतर शोध व अनुसंधान की अपेक्षा रखता है। अनुसंधान व प्रयोग से ही नित नए परिणाम प्राप्त होते हैं, जिससे विषय में नयापन व उसकी उपयोगिता कायम रहती है।
उन्होंने छात्रों को जीव विज्ञान प्रयोगशाला में कीवी पर डी एन ए एक्स्ट्रेक्शन करके बताया और उनकी देखरेख व मार्गदर्शन छात्रों ने सरलतम तरीके से प्रक्रिया को पूर्ण करना सीखा। छात्रों ने सभी प्रयोगों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। संपूर्ण सत्र छात्रों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक व मनोरंजक सिद्ध हुआ। विद्यालय के प्राचार्य संजय नरवरिया ने प्रोफेसर सिम्पसन्स को स्मृति चिह्न भेंट करते हुए कहा कि विद्यालय के छात्रों का सौभाग्य है कि विषय के विशेषज्ञ ने अपने अनुभव, ज्ञान व प्रयोगों से छात्रों को प्रेरित व प्रोत्साहित किया। कार्यशाला में विद्यार्थियों को जीव विज्ञान विषय के अंर्तगत भविष्य की संभावनाओं और आयामों की जानकारी दि गई। प्राचार्य ने अतिथि का आभार व्यक्त किया।
डी पी एस, उदयपुर में यूसीडी विश्वविद्यालय आयरलैड के प्रो.सिम्पसन्स ने जीव विज्ञान कार्यशाला को किया संबोधित
