नेशनल स्टील मार्ट की प्रेस वार्ता संपन्न, “DRISHTI 2.0” और गुणवत्ता आधारित विकास यात्रा पर हुई विशेष चर्चा

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। नेशनल स्टील मार्ट द्वारा गोवर्धन विलास स्थित अपने प्रतिष्ठान पर आयोजित प्रेस वार्ता सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस अवसर पर कंपनी की 49+ वर्षों की विकास यात्रा, नई फैक्ट्री स्थापना, तीसरे रिटेल स्टोर के शुभारंभ तथा आगामी वार्षिक कार्यक्रम “DRISHTI 2.0” को लेकर विस्तृत जानकारी साझा की गई।
प्रेस वार्ता में कंपनी के फाउंडर मोहम्म्द युसुफ मन्सुरी, डायरेक्टर इरफान मन्सुरी, इमरान मन्सुरी, डॉ. निकिता माहेश्वरी तथा जनरल मैनेजर सेल्स पुष्कर राज उपस्थित रहे।
कंपनी प्रतिनिधियों ने बताया कि पिछले एक वर्ष में नेशनल स्टील मार्ट ने गोवर्धन विलास क्षेत्र में अपनी अत्याधुनिक फैक्ट्री स्थापित की है, जहां स्टेनलेस स्टील (SS) के कस्टमाइज्ड उत्पादों का निर्माण किया जा रहा है। यहां तैयार उत्पाद बड़े होटल, रेस्टोरेंट और कमर्शियल किचन में उपयोग किए जा रहे हैं।
साथ ही अप्रैल 2026 में CA सर्कल, उदयपुर में तीसरे रिटेल स्टोर का सफल उद्घाटन भी किया गया, जिससे ग्राहकों को आधुनिक और विस्तृत रेंज के किचन एवं कुकवेयर उत्पाद उपलब्ध हो रहे हैं। वर्तमान में संस्थान के शहर में RK सर्कल, माली कॉलोनी और CA सर्कल सहित कुल तीन रिटेल स्टोर संचालित हैं।
फाउंडर मोहम्मद यूसुफ मंसूरी ने कहा कि 49 वर्षों से ग्राहकों का जो विश्वास मिला है, वही संस्थान की सबसे बड़ी पूंजी है। गुणवत्ता और सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कंपनी निरंतर आगे बढ़ रही है।
डायरेक्टर डॉ. निकिता माहेश्वरी ने कहा कि नेशनल स्टील मार्ट में गुणवत्ता ही सबसे बड़ा मूल मंत्र है। चाहे “DRISHTI 2.0” के 15 प्रमुख बिंदु हों या भविष्य की विकास योजनाएं, कंपनी का मुख्य फोकस केवल गुणवत्ता पर ही रहेगा। उन्होंने कहा कि संस्थान की पहचान उसकी मजबूत गुणवत्ता और ग्राहकों के भरोसे से ही बनी है।
इसी क्रम में नेशनल स्टील मार्ट द्वारा 29 अप्रैल 2026 को वार्षिक कार्यक्रम “DRISHTI 2.0” एवं “3.0 Program” का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम विशेष रूप से स्टाफ सदस्यों के लिए आयोजित किया जाएगा, जिसमें उनके योगदान को सम्मानित किया जाएगा।
प्रेस वार्ता के अंत में कंपनी प्रबंधन ने कहा कि नेशनल स्टील मार्ट आने वाले समय में भी गुणवत्ता, सेवा और नवाचार के साथ ग्राहकों को बेहतर समाधान उपलब्ध कराता रहेगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!