कन्या भ्रूण हत्या एवं शबरी नाटक मंचन ने मंत्र मुग्ध किया
प्रतापगढ। शनिवार 2 मार्च को योग भवन में जिला महिला योग समिति के तत्वाधान में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा माँ शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम आरंभ हुआ। तत्पश्चात अतिधियों मंगल तिलक लाकर ओपरणा ओढाकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. विद्या कुँवर भाटी प्रोफेसर रा. -महा विधालय प्रतापगढ़ ने अपने उद्बोधन में बालिकाओं में शिक्षा हथियार बनाकर प्रगति पथ पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथी एपीसी स्कूल प्रधानाचार्या कविता डेरिक मैडम ने अपने संबोधन में महिलाओ को .स्वशक्ति जाग्रत कर कार्य करने हेतु अपने विचार व्यक्त किये।
अध्यक्ष ममता .शर्मा ने अध्यक्षीय भाषण में’ महिलाओं को आत्मरक्षा, कानून और वास्त विक में अन्तर और घर से लेकर राष्ट्र तक के उत्तरदामित्व निर्वहन के लिए प्रेरणा प्रदान की।
कार्यक्रम के दोरान शबरी नाटक का मंचन योग समिति सदस कलाजी ने प्रभावी मंचन कर उपस्थित महिलाओं को मंत्रमुग्ध कर दिया सभी ने भाव विभोर होकर नाटक का आनंद लिया। उर्मिला गांधी और समूह द्वारा कन्या भ्रूण हत्या की कुरीति दूर करने हेतु नाटिका का जोरदार ॥ मंचन किया । कार्यक्रम में नगर सभापति श्रीमती रामकन्या गुर्जर
सहित प्रशस्ति कुंवर, दीप्ति चंडालिया, आशा टांक, अनीता राणा, कुसुम बैरवा, एडवोकेट सरला जोशी, कुंकुम सरिया , शालिनी व्यास,साधना पालीवाल आदि सम्मानित महिलाओ ने शिरकत की। उक्त आयोजन बड़ी संख्या में नगर की कई महिलाए ओर बालिकाएं उपस्थित रही।
पर्तर्जलि योग समिति की राज्य कार्यकारिंगी की सदस्य श्रीमती उर्मिला गांधी के द्वारा कार्यक्रम का सुव्यवस्थित आयोजन किया गया । जिला महिला योग समिति की सरंक्षिका हेमलला गोड़ मेडम और सभी सदस्यों ने अपना पूर्ण सहयोग किया। जिला योग समिति के श्री तरुण्यदास जी वैरागी, श्री अशोक जी पालीवाल, श्री विशाल जी गांधी ने भी अपना सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
अंत मे उर्मिला गांधी द्वारा सभी अतिथियों और आगन्तुकों का हृदय से आभार व्यक्त किया । मंच संचालन संगीता शर्मा और पद्मा ठाकुर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। भोजन के आनंद के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
