प्रतापगढ़ : आदर्श आचार संहिता उल्लंघन पर अध्यापक निलंबित

सोशल मीडिया से मिली थी सूचना
प्रतापगढ़,21 नवंबर।  वर्तमान में सम्पूर्ण राज्य में विधानसभा चुनाव 2023 के लिये आदर्श आचार संहिता प्रभावी है, जिसका पालन सभी राज्य कर्मचारियों से अपेक्षित है। जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) महेश चंद्र आमेटा ने बताया कि रिटर्निंग अधिकारी, बड़ीसादड़ी द्वारा प्रेषित सूचना के अनुसार धमोतर उपखंड की खूंटगढ़ ग्राम पंचायत के निवासी अध्यापक ललित कुमार मीणा द्वारा राजनैतिक दल के साथ मिलकर चुनाव प्रचार-प्रसार करने की शिकायत प्राप्त हुई थी।
ऐसे में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की सोशल मीडिया द्वारा प्राप्त शिकायत प्रमाणित पाये जाने से धरियावद उपखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय डामोर फला के लेवल एक अध्यापक ललित कुमार मीणा को निलम्बित किया गया है।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!