प्रतापगढ़ : मीणा ने किया कैंपों का निरीक्षण, कहा: हर क्षेत्र में हर पात्र को मिलेगा भारत सरकार की योजनाओं का लाभ

प्रतापगढ़,18 दिसंबर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत हर पात्र के पंजीयन के लक्ष्य के मद्देनजर जिलेभर में अलगअलग स्थानों पर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है साथ ही प्रचारप्रसार वैन के माध्यम से आमजन को भारत सरकार कि योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है।

भारत सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के प्रति व्यापक जन जागरूकता एवं इनसे वंचित लोगों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ ने सोमवार को प्रतापगढ़ ब्लॉक की गादोला व पीलूपीपलखूंट ब्लॉक की केलामेला व कुपड़ाधरियावद ब्लॉक की पीपलिया व सिहाडअरनोद पंचायत समिति की बेड़मा व जाजली और छोटीसादड़ी ब्लॉक की रंभावली व स्वरूपगंज में पहुंचकर भारत सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के प्रति जन जागरूकता की और वंचित पात्रों को योजनाओं से जोड़ने के लिए जागरूक किया।

विधायक श्री मीणा ने किया कैंपों का निरीक्षण: आमजन को किया जागरूक- प्रतापगढ़ विधानसभा क्षेत्र विधायक हेमंत मीणा ने प्रतापगढ़ ब्लॉक के गादोला ग्राम पंचायत में शिविर का निरीक्षण किया और वहां जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार कि यही मंशा है की हर क्षेत्र में हर पात्र को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले और हर व्यक्ति विकास कि इस यात्रा में भागीदारी निभाए। इस अवसर पर विधायक मीणा से वहां उपस्थित लोगों और अधिकारी कर्मचारियों को भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित बनाने का संकल्प भी दिलवाया। कैंप में प्रचार प्रसार समाग्री का वितरण किया गया और वैन का भव्यता से स्वागत भी किया गया। साथ ही विभिन्न गतिविधियां यथा नृत्यगीत आदि के माध्यम से कैंप में पधारे व्यक्तियों को जागरूक भी किया गया।इस अवसर पर प्रधान रमेश कुमार मीणासरपंच रमेशी देवी मीणावार्ड पंचतहसीलदार शंकर महिडाविकास अधिकारी दौलत मीणाअतिरिक्त विकास अधिकारी रमेश चन्द्र खटीकग्राम विकास अधिकारी कारू लालईश्वर लाल गायरी आदि उपस्थित रहें।

शिविर बन रहे है जागरूकता के केंद्रलोगों में दिखा शिविरों को लेकर अपार उत्साह-संकल्प यात्रा के तहत आयोजित शिविरों को लेकर आमजन में उत्साह देखा गया। आईईसी वैन के आगमन पर लोगों द्वारा उसका स्वागत किया गया और बहुत रुचि के साथ वैन मैं प्रदर्शित जागरूकता सामग्री को देखा और भारत सरकार के इस प्रयास को सराहा । शिविरों में भारत सरकार की योजनाओं से संबंधित आईईसी समाग्री का भी वितरण किया गया।

ऐसी ही एक झलक जिले के छोटी सादड़ी उपखंड की ग्राम पंचायत रंभावली में देखने को मिली। जहां शिविर के आयोजन के साथ ही लोगों का आवागमन शुरू हो गया और उन्होंने विभिन्न योजनाओं में अपना पंजीकरण करवाया । शिविर में विभिन्न विभागाधिकारियो ने अपने अपने विभागों संबंधित योजनाओं की जानकारी  लोगों को दी और उन्हें जागरूक किया गया ।

इसी क्रम में जनप्रतिनिधियों ने भी कैंपों में सक्रिय भागीदारी निभाई और योजनाओं का प्रचारप्रसार कर आमजन को जागरूक किया। पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने रंभावली शिविर में भाग लेकर वह आमजन को संबोधित किया।

यहां पहुंचेगी प्रचार वैनलगेंगे शिविर-मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद दुर्गा शंकर मीना ने बताया कि 19 दिसंबरमंगलवार को प्रतापगढ़ ब्लॉक की डाबड़ा व मगरोड़ापीपलखूंट ब्लॉक की सागबरी व टामटियाधरियावद ब्लॉक की नाड व खूंताअरनोद पंचायत समिति की चूपना व कोदीनेरा और छोटीसादड़ी ब्लॉक की इटो का तालाब व धोलापानी में प्रचार वाहन पहुंचेगा और जागरूकता गतिविधियां होंगी तथा शिविर लगेंगे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!