प्रतापगढ़ : आईआईएफएल फाउंडेशन द्वारा स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

प्रतापगढ़, 16 अगस्त। आईआईएफएल फाउंडेशन द्वारा संचालित सखियों की बाड़ी केन्द्रों प्रतापगढ़ कच्ची बस्ती में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सरकार द्वारा चलाए जा रही घर-घर तिरंगा अभियान व तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। आयोजन में विभिन्न बालिकाओं द्वारा रैली में नारे की गूंज के साथ अशिक्षा से आज़ादी दिलाएंगे घर-घर तिरंगा लहराएंगे, वंदे मातरम, हर्ष उल्लास से निकाली गई। सभी केन्द्रों पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन जैसे आंख में मीचोली, माता व पुत्री के बीच आंख पर पट्टी बांधकर पुत्री को पहचाना के बीच डांस कंपटीशन विचित्र वेशभूषा, चेयर रेस व देश भक्ति गीत का आयोजन किया गया। फाउंडेशन द्वारा स्वतंत्रता दिवस को हर्षाेल्लाह से मनाया गया।
संस्थान के डायरेक्टर मधु जैन द्वारा बालिकाओं को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए सभी बालिकाएं बहादुर बने व अपने भीतर की ताकत को पहचान कर शिक्षित होकर अपना अपने परिवार तथा समाज का नाम रोशन कर देश की प्रगति में भागीदार बनने हेतु संबोधित किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रबंधक सुलोचना जैन, क्लस्टर हेड रोशन सिंह भाटी, राजेंद्र सिंह भाटी तथा विभिन्न दक्ष टीचरों ने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!