पुलिस थाना बावलवाडा की कार्येवाही : पोक्सो एक्ट के मामले में एक साल से अधिक समय से फरार अभियुक्त गिरफ्तार

खेरवाड़ा, तहसील के थाना बावलवाडा में जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशानुसार अंजना सुखवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, खेरवाडा एवं राजीव राहर वृताधिकारी वृत ऋषभदेव के सुपरविजन में गणपत सिंह थानाधिकारी मय टीम द्वारा आसूचना व तकनीकी सहयोग से पोक्सो एक्ट 2012 में एक साल से अधिक समय से फरार अभियुक्त सोमेश्वर असारी पिता मनजी असारी निवासी काटवी पुलिस थाना पहाडा को बाद पुछताछ गिरफ्तार किया गया। मुल्जिम लगातार अपनी सकुनत से फरार था जो आस पास के पहाडियों व घने जंगलों में अपना
हुलिया बदलकर रहता था। फरार अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में गणपत सिंह थानाधिकारी, कांस्टेबल अंकित कुमार, गजराज भान्तिलाल एवं हरिश कुमार का योगदान रहा।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!