जन्म दिन पर किया पौधारोपण

      खेरवाड़ा, वृक्षारोपण ही जीवन का असली तर्पण है, कहावत को चरितार्थ करते हुए
ग्राम पंचायत कनबई के पूर्व उप सरपंच, समाज सेवी एवं पर्यावरण प्रेमी धूलेश्वर वसोहर ने अपना जन्मदिन प्रती वर्ष की भांति इस वर्ष भी वृक्षारोपण कर मनाया। वसोहर पिछले कई वर्षों से निरंतर पर्यावरण के बारे में अलख जागते हुए वृक्षारोपण कर रहे हैं इन्होंने अभी तक सैकड़ों की तादाद में पौधे लगाए हैं । जन्मदिन पर वसोहर द्वारा विभिन्न प्रजातियों के 21 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर कनबई सरपंच साकरचंद गमेती, शिक्षाविद गट्टू लाल बारोट, कपिल कलाल ,डिंपल बारोट, सुभाष गमेती, राहुल बारोट, सुरेश गमेती, तुलसीराम, लाला मुखी सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!