फूल माली समाज उदयपुर का विवाह योग्य युवक युवतियों का एक परिचय सम्मेलन आयोजित

उदयपुर। फूल माली समाज उदयपुर ने दिनांक 17 मार्च 2024 को समाज के नन्द भवन, 100 फिट रोड, खारां कुआं, स्थित भवन में विवाह योग्य युवक युवतियों का एक परिचय सम्मेलन आयोजित किया है। यह फूल माली समाज द्वारा इस प्रकार के सम्मेलन का प्रथम प्रयास है। इस सम्मेलन की व्यवस्था के लिए समाज ने एक समिति बनाई थी जिसका नाम “फूल माली समाज उत्थान समिति” रखा गया । इस समिति में लगभग 125 सक्रिय सदस्य हैं जिसमे 40 महिला सक्रिय सदस्य थे। पूरी समिति इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ज़ोर शोर से तैयारियां की थी। इस सम्मेलन के लिए 302 युवक युवतियों का पंजीकरण किया गया था। सम्मेलन में विवाह योग्य युवक युवतियों के अभिभावाक और रिश्तेदार भी शामिल हुए। इसमे पूरे प्रदेश के साथ साथ पड़ोसी राज्यों के भी युवक युवतियाँ सम्मिलित हुए। राजस्थान के अलावा मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तराखंड के युवक युवतीयां भी सम्मिलित हुए थे। राजस्थान के उदयपुर, राजसमंद, चित्तोडगढ़, डूंगरपुर, भीलवाडा, अजमेर, जयपुर, जोधपुर, सिरोही, पिंडवाड़ा, आबूरोड, पाली,अलवर, झालावाड़ ; मध्य प्रदेश के नीमच, मंदसौर, जावरा, रतलाम, उज्जैन, इंदोर; गुजराज के बड़ौदा; उत्तराखंड के हरिद्वार आदि से युवक युवतियों ने सम्मेलन मे भाग लिया। सम्मेलन के दौरान भाग लेने वाले प्रतिनिधीयों के लिए प्रात:नाश्ते और दोपहर भोजन की व्यवस्था भी की गई थी। सम्मेलन में पंजीकरण कराने वाले युवक युवतियों के बायोडेटा मय रंगीन फोटो एक पुस्तिका मे भी प्रकाशित किया जिसे युवक युवतियाँ और उनके अभिभावक अपने साथ ले गए। सम्मेलन मे सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है कोई भी अवांछित व्यक्ति सम्मेलन एरिया में प्रवेश नहीं कर सके। सम्मेलन पंडाल में एंट्री केवल सम्मेलन के लिए पंजीकृत युवक युवतियों और उनके अभिभावकों की ही की गई थी, सभी पंजीकृत लोगों को एक एंट्री कार्ड दिया गया जिसके बिना एंट्री संभव नहीं थी। सम्मेलन की व्यवस्थाओं को देखने के लिए विभिन्न समितिया बनाई गई थी जिसमे भोजन व्यवस्था समिति, पानी व्यवस्था समिति, मंच संचालन व्यवस्था समिति, बिजली व्यवस्था समिति, सुरक्षा व्यवस्था समिति, यातायात व्यवस्था समिति, एंट्री गेट व्यवस्था समिति, विधि व्यवस्था समिति के साथ एक प्रशासनिक समिति भी बनाई गई है जो इन सभी समितियों में तालमेल बना रही थी।
इस सम्मेलन मे यह घोषणा की थी कि सफलता के बाद भविष्य में एक समूहिक विवाह सम्मेलन के आयोजन की योजना पर भी फूल माली समाज विचार करगी। सम्मेलन के अंत मे सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया जिसमे लोकेन्द्र जी चावडा, हिम्मत जी चांगवाल, मूल चंद जी चांगवाल, हरक लाल जी चांगवाल, भरत जी चांगवाल, रमेश जी चांगवाल, अरूण जी चांगवाल, छगन जी परमार, विजय शंकर जी गढवाल, रेवा शंकर जी दगदी, रमेश जी शीशोदिया, पवन जी चांगवाल, राजकुमार जी चांगवाल, मांगी लाल जी वातरिया, प्रेम चंद जी गढवाल, पुष्कर जी दगदी, पुष्कर जी गढवाल, दिवाकर भभीवाल, गोपाल तंवर, नरेंद्र मोरी, फतेह लाल जी आदि थे. सम्मेलन को राजस्थान फूल माली समाज के उपाध्यक्ष गोपाल जी माली और हाथीपोल थाना इंचार्ज श्री आदर्श जी परिहार और विभिन्न जिलों से आए समाज अध्यक्षों ने भी संबोधित किया और सम्मेलन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं. सम्मेलन के अंत में उदयपुर फूल माली समाज हाथीपोल शाखा संस्थान के अध्यक्ष श्री टेक चंद जी दगदी ने सभी कार्यकर्ताओं को इस सम्मेलन को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया.

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!