सीकर जिले के जनप्रतिनिधियों ने किया एक्सपोजर भ्रमण

डूंगरपुर 17 अगस्त। ग्रामीण विकास एवम पंचायती राज विभाग द्वारा राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान की वार्षिक कार्य योजना 2023 -24 राज्य के अंदर जिले से अन्य जिलों में एक्स्पोज़र भ्रमण हेतु सीकर जिला परिषद से 35 सरपंच एवं अधिकारियो ने डूंगरपुर जिले में ग्रामीण विकास एवम पंचायती राज विभाग के विभिन्न कार्यों को देखा और सराहना की । भ्रमण कार्यक्रम के तहत गुरुवार को  डूंगरपुर के डूंगरपुर पंचायत समिति के वागदरी में माडल तालाब अमृत सरोवर को देखा जहा ग्राम पंचायत सरपंच तोमर डामोर , जेटीए रीना पाटीदार,ग्राम विकास अधिकारी गोविंद कोटेड, दीपा कटारा ,कांतिलाल डामोर ने पहले मेहमानों का स्वागत किया,देवल  खास में सरपंच कमलेश मनात  मावाराम ने स्वागत कर  अमृत सरोवर को दिखाया  पाल गामड़ी का नवीन पंचायत घर  देखा जहां सरपंच मंशीलाल डामोर ने भवन निर्माण एवम व्यवस्था के बारे में बताया बिछीवाड़ा के साबली  में सरपंच लीलाराम वरहात ने स्वागत किया और पुलिया निर्माण की आवश्यकता और उसकी उपयोगिता बताई ,  विकास अधिकारी बिछीवाड़ा दिनेश सिंह भाटी ने बिछीवाड़ा में स्वागत करते हुए बरोठी का श्मशान घाट, नागफणी मंदिर, भुवनेश्वर मंदिर का  भ्रमण करवाया  भ्रमण कार्यक्रम में अगले दिन यह दल सीमलवाडा, गलियाकोट सागवाड़ा आसपुर साबला एवं दोवड़ा का भ्रमण करेंगे भ्रमण के समय जिला परिषद सीकर के अतरिक्त विकास अधिकारी रामकरण चौधरी,  मनोज काजला,  एवम सरपंच गण, जिला परिषद डूंगरपुर के अधिशासी अभियंता अजय भार्गव आईईसी समन्वयक महेश जोशी सहायक अभियंता बालकृष्ण कोटेड, हरिप्रसाद बरजोड़,  बटका फला सरपंच प्रमोद ,ऋषि पंड्या, हेमेंद्र वनावत, प्रकाश कलाल, योगेश डोडा ,प्रेम नारायण,  कोदर ननोमा उपस्थित रहे ।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!