शांति समिति की बैठक 5 को

उदयपुर, 4 मार्च। जिले में माह मार्च और अप्रैल के दौरान आने वाले विभिन्न पर्वों के दृष्टिगत कानून व्यवस्था बनाए रखने कार्यक्रम के आयोजकों व शांति समिति के सदस्यों एवं अधिकारियों की बैठक जिला मजिस्ट्रेट नमित मेहता की अध्यक्षता में 5 मार्च को मध्याह्न 12 बजे जिला परिषद सभागार में आयोजित होगी। बैठक में 13 मार्च 2025 को होलिका दहन, 14 को धुलंडी, 28 मार्च को जुमातुल विदा, 30 मार्च को चेटीचण्ड पर निकलने वाले जुलूस एवं हिन्दू नववर्ष पर आयोजित होने वाली शोभायात्रा, 31 मार्च ईदुलफितर (चांद से), 6 अप्रैल को रामनवमी, 10 अप्रैल को महावीर जयंती, 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती, 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती, 29 अप्रैल को परशुराम जयंती इत्यादि पर्वों के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु चर्चा की जाएगी।

खेलगांव सोसायटी की कार्यकारिणी की बैठक 5 को
उदयपुर, 4 मार्च। महाराणा प्रताप खेलगांव सोसायटी की कार्यकारिणी की बैठक सोसायटी के पदेन अध्यक्ष एवं जिला कलेक्टर नमित मेहता के अध्यक्षता में चित्रकूट नगर स्थित खेलगांव सोसाइटी कार्यालय में बुधवार 5 मार्च को अपराह्न 3.30 बजे आयोजित होगी। यह जानकारी समिति के सदस्य सचिव व जिला खेल अधिकारी महेश पालीवाल ने दी।

जिला संकट स्थिति समूह की बैठक 11 को
उदयपुर, 4 मार्च। जिला संकट स्थिति समूह की बैठक मंगलवार 11 मार्च को दोपहर 1 बजे जिला कलक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में आयोजित होगी। यह जानकारी समिति के सदस्य सचिव व कारखाना एवं बॉयलर्स विभाग के उप मुख्य निरीक्षक पवन कुमार गोयल ने दी।

जिला कृषि विकास समिति की समीक्षा बैठक 12 को
उदयपुर, 4 मार्च। जिला कृषि विकास कार्यक्रमों के प्रभावी गुणवत्तापूर्ण, उद्देश्यपरक एवं समयबद्ध क्रियान्वयन हेतु गठित जिला कृषि विकास समिति की समीक्षा बैठक 12 मार्च को अपराह्न  4 बजे जिला कलक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होगी। यह जानकारी संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) सुधीर कुमार वर्मा ने दी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!