उदयपुर। एकल सुरताल टोली राजस्थान संभाग केंद्र उदयपुर द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय कार्यक्रमों की श्रंखला के तहत सुभाष नगर पाटेश्वर महादेव मंदिर उदयपुर में संपन्न हुवा, वहीं द्वितीय दिवस में मुख्य कार्यक्रम श्री कृष्ण नृत्य नाटिका माहेश्वरी सेवा सदन धानमंडी उदयपुर में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जमनेश धुप्पड एवम् वरिष्ठ व्यक्तियों द्वारा मां भारती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर गणेश वंदना से हुई, अथिति स्वागत, एकल वीडियो,देश भक्ति मेडले में राष्ट्रभक्ति गीतों से कलाकारों ने समां बांध दिया।
टोली द्वारा प्रस्तुत की गयी श्री कृष्ण नृत्य नाटिका मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान कृष्ण जन्म, पूतना वध, कालिया नाग नाथन, कंस वध, विधुर जी का भोजन, और सुदामा चरित्र में दर्शकों इतने भाव विभोर हुए की कई लोगांे के अश्कों से अश्रुधारा बह निकली। तत्पश्चात संभाग अध्यक्ष गोपाल काबरा द्वारा एकल की पृष्ट भूमि पर उद्बोधन रहा व एकल सुरताल टोली के प्रमुख दीदी करुणा का परिचय हुआ और उनके द्वारा सभी कलाकारों का परिचय कराया गया, संभाग सचिव राजकुमार जी द्वारा सभी आगंतुकों का धन्यवाद किया गया। अंत में भारत माता की आरती और भोजन प्रसाद के साथ कार्यक्रम पूर्ण हुआ।
संभाग व भाग से रामजस मूंदडा, भाग अध्यक्ष निर्मल नागौरी, संभाग के सेवाव्रती कार्यकर्ता अभय सिंह,गुलाब, मुकेश मकवाना, विजय सिंह, सुरेश शर्मा, लक्ष्मण,महेश और सैंकड़ों की संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।
प्रस्तुतियां इतनी प्रभावी थीं की पूरे समय दर्शक अपने स्थान से हिले भी नहीं,इस दौरान दर्शकों को सदस्यता फॉर्म देकर अध्यक्ष ने इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। जिसे सभी ने स्वीकार किया यह कार्यक्रम की बड़ी उपलब्धि रही।
एकल सुरताल टोली के कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों ने समां बांधा
