पटेल समाज खड़क चोखला की बैठक संपन्न : 11 मई को अध्यक्ष का चुनाव कराने का हुआ निर्णय

प्रतीक जैन
खेरवाड़ा, पटेल समाज खड़क चोखला की बैठक रानी रोड स्थित पटेल समाज भवन में संपन्न हुई. बैठक में मां कुलदेवी एवं सरस्वती की पूजा अर्चना के बाद पहलगाम आतंकी हमले में मृतकों के लिए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।  बैठक में पूर्व समाज अध्यक्ष गौतम लाल पटेल, पी एस पटेल, शाखा एक के संरक्षक गौतम लाल पटेल, अध्यक्ष दिनेश पटेल, शाखा दो के संरक्षक मोगा, अध्यक्ष पदम लाल पटेल, शाखा तीन ए के संरक्षक कुरीचंद, अध्यक्ष दिता लाल, शाखा तीन बी के संरक्षक कोदर लाल पटेल, अध्यक्ष सूरजमल, पूर्व सचिव रामलाल पटेल आदि संबोधित किया साथ ही समाज के अन्य माैतबीर लोगों ने सामाजिक हित एवं विकास के लिए सुझाव दिए। सभी ने समाज में व्याप्त कुरीतियों पर अंकुश लगाने, फिजूल खर्ची रोकने आदि बिंदुओं पर प्रकाश डाला। बैठक में सर्वसम्मति से 11 मई को अध्यक्ष के चुनाव एवं कार्यकारिणी की गठन करने का निर्णय लिया गया। चुनाव संपन्न कराने हेतु कालूराम पटेल, शांतिलाल पटेल,रामलाल पटेल, निरंजन लाल पटेल एवं रमेश पटेल को जिम्मेदारी सौंपी गई। चुनाव प्रक्रिया 11 मई को प्रातः 9:00 बजे प्रारंभ होगी। बैठक का संचालन सूरजमल पटेल ने किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!