फतहनगर। ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय मावली के तत्वावधान में दो दिवसीय विधिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मावली जंक्शन खेल मैदान में किया गया। ब्लॉक कोऑर्डिनेटर एसीबीईओ प्रकाश चैधरी के अनुसार इस प्रतियोगिता में मावली ब्लॉक के राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों में कक्षा 8 से कक्षा 12 तक अध्यनरत छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रभारी अधिकारी जगदीश चंद्र पालीवाल के अनुसार वॉलीबॉल छात्र वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फतेहनगर प्रथम, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बडियार द्वितीय तथा वॉलीबॉल छात्रा वर्ग में उदयपुर पब्लिक स्कूल मावली प्रथम,कबड्डी छात्र वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फतहपुरा प्रथम तथा आनंद विद्या भारती डबोक द्वितीय एवं छात्रा वर्ग रा उ मा वि फतहपुरा प्रथम तथा रा उ मा वि मावली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। फुटबॉल छात्र वर्ग में इमोशन ए यूनीक स्कूल मावली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन सिंगल छात्र वर्ग में शशांक खत्री प्रथम तथा रा उ मा वि थामला के नारायण सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन डबल्स में उदयपुर पब्लिक स्कूल मावली ने प्रथम तथा रा उ मा वि थामला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन छात्रा वर्ग सिंगल में यशोदा कुंवर कितावत प्रथम तथा मॉडल स्कूल मावली की प्रियांशी गोस्वामी में द्वितीय स्थान एवम् बैडमिंटन डबल्स छात्र वर्ग में रा उ मा वि थामला ने प्रथम तथा इमोशन ए यूनीक स्कूल मावली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। टेबल टेनिस सिंगल छात्र वर्ग में समर्थपुरी गोस्वामी प्रथम तथा डबल्स में अभिनव मीणा एवं गजेंद्र डांगी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शतरंज छात्र वर्ग में रा उ मा वि मावली का हिमांशु सोनी प्रथम तथा गीतांश सोनी द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में छात्र वर्ग 100 मी दौड़ में वैभव जोशी प्रथम तथा रा उ प्रा वि सुखवाड़ा के नारायण सालवी ने द्वितीय स्थान एवं छात्रा वर्ग में राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय फलीचड़ा की प्रियंका चैहान ने प्रथम तथा सेजल गर्ग ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में मॉडल स्कूल मावली के वैभव जोशी ने प्रथम तथा इमोशन स्कूल मावली के हिमांशु जोशी ने द्वितीय स्थान एवं छात्रा वर्ग में 200 मी और 400 मी दौड़ में सेजल गर्ग ने प्रथम तथा प्रियंका चैहान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में नारायण सालवी सुखवाड़ा ने प्रथम तथा चेतन सिंह सुवावात ने द्वितीय स्थान एवं लंबी कूद में रा उ प्रा वि सुखवाड़ा चेतन सिंह ने प्रथम और नारायण सालवी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद प्रतियोगिता में नारायण सालवी ने प्रथम तथा रा उ प्रा वि सुखवाड़ा के दलीचंद गाडरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद एवं ऊंची कूद छात्रा वर्ग में प्रियंका चैहान ने प्रथम तथा सेजल गर्ग ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ सचिव राजवीर सिंह के अनुसार प्रतियोगिता आयोजन में उप कारागृह प्रभारी देवी सिंह,शारीरिक शिक्षक वाकपीठ अध्यक्ष घनश्याम मेघवाल, व्याख्याता मोहन डांगी बसंती लाल खटीक, कैलाश सारड़ा, प्रहलाद बडगूजर, प्रधानाध्यापक वाकपीठ सचिव योगेश जैन, कालूराम जाट, अजय सोनवाल, राजकुमार गुसर, भगवती प्रसाद शर्मा, दिनेश व्यास, चमन सिंह, महेंद्र सिंह राठौड़, प्रकाश जगरवाल, प्रकाश माली, कुलदीप सोनवाल, पन्नालाल रेगर, बलदेव भारी, रेवंत राम, चंद्रशेखर शर्मा, हिम्मत सिंह राव, जमना शंकर सुथार, दिनेश बोरीवाल सहित अन्य शिक्षकों का सहयोग रहा। ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी जिला स्तर पर भाग लेंगे। जिला स्तर पर प्रतियोगिताए 25 से 30 अक्टूबर के मध्य प्रस्तावित है।
विधिक खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिखाया दम
