सुखाड़िया की 41वीं पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की

उदयपुर। 2 फरवरी। आधुनिक राजस्थान के निर्माता पूर्व मुख्यमंत्री मोहनलाल सुखाड़िया की  41वीं पुण्यतिथि पर दुर्गा नर्सरी रोड स्थित उनकी समाधि पर उनके पुत्र अरूण सुखाड़िया, पुत्र वधु नीलिमा सुखाड़िया व पौत्र दीपक सुखाड़िया ने दीप प्रज्जवलित कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

शहर कांग्रेस प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व सांसद एंव ए आई सी सी के सदस्य रघुवीर सिंह मीणा, राजस्थान के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत, त्रिलोक पूर्बिया, पूर्व शहर अध्यक्ष डा मधुसुदन शर्मा, निर्वतमान अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक पंकज कुमार शर्मा, सुरेश श्रीमाली, फतह सिंह राठौड़, दिनेश दवे, शिवराज सिंह धाबाई, सहवृत पार्षद बतुल आपा, मदन सिंह बावरमाल, लक्ष्मीनारायण पाण्ड्या, चन्द्रा सिंघल, रानी सहित आदि गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!