जीवों की रक्षा करना हमारा प्रथम कर्तव्य है : पं. अंकित जैन शास्त्री

– आचार्य विद्या सागर महाराज का 56 वां दीक्षा दिवस मनाया
– गौ रक्षा का संकल्प कर गायों को खोपरा व चारा खिलाया

उदयपुर, 30 जून। नेमिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर सेक्टर 3 उदयपुर अन्तगर्त महावीर दिगम्बर जैन चैत्यालय मण्डी की नाल की ओर से शुक्रवार को संत शिरोमणि आचार्य विद्या सागर महाराज का 56वां दीक्षा दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर पं.अंकित जैन शास्त्री ने सभी को अहिंसा का महत्व बताया। उन्होने कहां कि जीवों की रक्षा करना हमारा प्रथम कर्तव्य है। जीवन में हमेशा जीव दया रखनी चाहिए तभी हमारा मनुष्य जीवन सफल हो पाएगा।  नेमिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर बीसा नरसिंहपुरा तेरापंथ समाज के अध्यक्ष उपमहापौर पारस सिंघवी ने कहा कि जैन धर्म अहिंसा प्रधान है।
महामंत्री राजेन्द्र अखावत ने बताया कि आचार्य के दीक्षा जयंती के अवसर पर गौ रक्षा का संकल्प के साथ नेमिनाथ मोक्ष  कल्याणक दिवस पर एकत्रित की गई राशी से कलडवास स्थित गौरी शंकर गौ शाला में गायों को चारा व खोपरा गोला खिलाया गया गया। मंदिर कमेटी के परम संरक्षक महेन्द्र टाया एंव संरक्षक विनोद भोजावत वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश टाया आदि ने इस कार्य की अनमोदना  की।
इस राजेश जस्सीगोत, गजेंद्र कचरावत, प्रकाश लालावत, सुनील गमडिया, कमलेश कुणावत, दिगम्बर जैन महावीर चैत्यालय महिला मण्डल की अध्यक्षा अर्चना पटवारी, आशा जस्सीगोत, सुमन जैन, उषा जैन, साधना जैन, नेहा जैन आदि  सभी श्रावक-श्राविकाओं ने गौ शाला में गायों को चारा व खोपरा खिलाया। अंत में महामंत्री  राजेन्द्र अखावत एवं पण्डित अंकित जैन शास्त्री ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!