उदयपुर 27 मार्च। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए कायाकल्प और क्वालिटी एश्योरेंस कार्यक्रम की कार्यशाला सीएमएचओ डॉ. शंकर लाल बामनिया की अध्यक्षता में सोमवार को हरिशचन्द्र माथुर राजस्थान राज्य लोक सेवा प्रशासन संस्थान के सभागार मे आयोजित हुई। कार्यशाला में सब सेन्टर स्तर पर कार्यरत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के कार्य की गुणवत्ता बढ़ाने के संबंध में चर्चा हुई।
अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं नोडल अधिकारी डॉ. रागिनी अग्रवाल ने बताया कि उदयपुर जिले के सभी बीव को दो बैच में बुलाया गया जिन्हें डॉ मनीष सिंह, डी पी एम सदाकत अली, डॉ. पीयूष व्यास, नर्सिंग आफिसर गणेश प्रकाश एवं सुनील शर्मा ने प्रशिक्षण दिया।
उन्होंने बताया कि सामुदायिक स्तर पर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं को वहाँ के लोगों को बेहतर तरीके से उपलब्ध करवाना राजस्थान सरकार की मुख्य योजनाओं में से एक है। कायाकल्प योजना राजस्थान सरकार एवं क्वालिटी एश्योरेंस कार्यक्रम भारत सरकार की योजना है। इन योजनाओं को बेहतर तरीके से क्रियान्वित करने पर सरकार द्वारा प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है।
सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की कार्यशाला का आयोजन
