खेरवाड़ा, रानी रोड स्थित आकार महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव उमंग 2025 का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी सत्यनारायण विश्नोई,अध्यक्ष थाना अधिकारी दलपत सिंह राठौड़, अति विशिष्ट अतिथि विजयश्रीजी प्राचार्य वीकेवी, विशिष्ट अतिथि पारस जैन संरक्षक व्यापार महासंघ एवं निर्मल गांधी पूर्व अध्यक्ष एमआई रहे। अतिथियों द्वारा सरस्वती की तस्वीर पर दीप प्रज्वलन करने के साथ ही कार्यक्रम का आगाज हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर सी के जैन द्वारा स्वागत उद्बोधन से पूर्व अतिथियों का पगड़ी पहना कर एवं उपरना ओढ़ा कर स्वागत किया गया। उप प्राचार्य भावना मेघवाल के नेतृत्व में महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। अतिथियों द्वारा महाविद्यालय में शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समारोह को मुख्य अतिथि विश्नोई, अति विशिष्ट अतिथि विजयश्री, विशिष्ट अतिथि पारस जैन, शिक्षाविद भूपेंद्र जैन द्वारा प्रेरणास्पद संबोधन किया गया। समारोह के अंत में अतिथियों द्वारा महाविद्यालय प्रबंधन की ओर से समस्त स्टाफ सदस्यों को प्रोत्साहन स्वरूप मोमेंटो प्रदान कर ऊपरना ओढ़ा कर सम्मानित किया गया। समारोह के अंत में महाविद्यालय के सीईओ दिनेश जैन द्वारा अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्राध्यापक अश्विनी परमार एवं छात्रा कोमल द्वारा किया गया इस अवसर पर दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष रमेश चंद्र कोठारी, गोदावरी विकास समिति के सचिव शंकर लाल पंचाल, खेरवाड़ा विकास मंच के संयोजक नरेंद्र पंचोली, नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी अहारी, सागर बीएड कॉलेज की निदेशक दीप माला पंचाल, राशन डीलर एसोसिएशन अध्यक्ष प्रकाश चंद्र कलाल, राउमावि प्रधानाचार्य लाल शंकर पांडोर, शिक्षा जगत से शिक्षाविद सुरेश व्यास, दिनेश व्यास तथा जगदीश व्यास, दिलीप जैन, आरके अकैडमी के निदेशक अमृत सालवी, विमल कोठारी, मनोज कोठारी, रोशन लाल नागदा,हेमचंद लबाना, जगदीश चौहान सहित कई गणमान्य प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।
