एमएसएमई सुविधा शिविर का आयोजित

भीलवाडा 25 मई। राज्य सरकार की अभिनव पहल के तहत उद्यमियों व व्यापारियों को अपना उद्यम/व्यापार स्थापित करने, विस्तार करने एवं संचालन में आ रही समस्याओं के त्वरित निराकरण में सहायता प्रदान करने के लिए कार्यालय जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र में गुरूवार को एमएसएमई सुविधा शिविर का आयोजन किया गया।

जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के  महाप्रबंधक श्री राहुल देव सिंह ने बताया कि शिविर में लगभग 150 उद्यमियों द्वारा भाग लिया जाकर उद्यम स्थापना एवं विस्तार हेतु विभिन्न विभागीय योजनाओ मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, डॉ भीमराव अम्बेडकर आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना 2022, फर्म पंजीयन, उद्यम रजिस्ट्रेशन, बाजार सहायता योजना आदि की जानकारी प्राप्त की गई।

साथ ही शिविर  में मौके पर ही विभिन्न योजनान्तर्गत 35 आवेदकों के निःषुल्क ऑफलाईन व ऑनलाईन आवेदन तैयार किये गये। शिविर  में भीलवाड़ा शहर, आसीन्द, गुलाबपुरा, रायला, बिजौलिया, मांडलगढ, बदनोर, सुवाणा, मांडल के उद्यमियों एवं व्यापारियों द्वारा भाग लिया गया। षिविर को पर्यवेक्षक के रूप में उद्योग विभाग, जयपुर से संयुक्त निदेषक श्री धर्मेन्द्र पुनिया द्वारा संबलन दिया गया। यह शिविर प्रत्येक माह के चौथे शुक्रवार को आयोजित किया जायेगा।

खनन गतिविधियों की मॉनिटरिंग के लिए गठित कमेटी की बैठक 31 मई को
भीलवाड़ा, 25 मई। खनन गतिविधियों की मॉनिटरिंग के लिए जिले में गठित कमेटी की बैठक जिला कलक्टर श्री आशीष मोदी की अध्यक्षता में 31 मई को सायं 4ः30 बजे जिला कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित होगी। यह जानकारी खनि अभियंता श्री जिनेश हुंमड ने दी।

राजीविका समूह की महिलाओ को उत्कृष्ट कार्य करने पर किया सम्मानित’
भीलवाडा, 25 मई। बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा खेराबाद में राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परियोजना के अंतर्गत ग्राम बिलियाकला के समूह श्री गणेशाय नमः के महिला सदस्यो को अग्रणी जिला प्रबंधक श्री सोराज मीणा द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया। समूह की महिलाओ द्वारा शाखा से 3 लाख रुपए ऋण के रूप में आर्थिक मदद लेकर अपना स्वरोजगार शुरू कर रही है।

इस दौरान बैंक ऑफ बड़ौदा क्षेत्रीय कार्यालय से वरिष्ठ प्रबंधक श्री नितिन जैन, राजीविका डीएम श्री गोविंद सिंह, ब्लॉक परियोजना प्रबंधक श्री अमित जोशी, खेराबाद शाखा से अधिकारी मुदित सिंह, अशोक खटीक, आरपीआरपी रिहाना, बैंक मित्रा जमना बारेठ, समूह की अध्यक्ष ममता ओझा, सचिव आशा तंवर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहें ।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!