वार्षिकोत्सव एवं पारितोषिक वितरण कार्यक्रम का आयोजन

उदयपुर। अधिश्री सेवा संकल्प संस्थान द्वारा संचालित बड़गांव स्थित प्रेरणा पब्लिक सेकेंडरी स्कूल में 01 मार्च 2023 को वार्षिकोत्सव एवं पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया सत्र में कोई विभिन्न गतिविधियों के लिए विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया समारोह के मुख्य अतिथि, लक्ष्मी नारायण पंड्या, नक्षत्र तलेसरा, हरीश त्रिवेदी, दिलीप चौबे एवं बडगांव सरपंच संजय शर्मा व भुवनेश व्यास आदि मौजूद रहे।
विद्यालय के डायरेक्टर सी पी रावल एवं प्रिंसिपल श्रीमती अनुसूया रावल ने अभिभावकों को संबोधित किया। रंगारंग प्रस्तुतियों में देशभक्ति गीत नृत्य एवं श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी की प्रस्तुति ने समा बांध दिया। कार्यक्रम का संचालन विनीता लाल आवत व गायत्री सारंगदेवोत द्वारा किया गया।

इसी कड़ी में रामा स्थित प्रेरणा अधिश्री पब्लिक स्कूल में 02 मार्च 2023 को वार्षिकोत्सव एवं पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी विभिन्न प्रस्तुतियां प्रस्तुत की।

विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया
समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री राजस्थान सरकार डॉ. मांगी लाल गरासिया रेडियो सिटी प्रोग्राम हेड रजत मेंघनानी, दीपक स्वर्णकार, श्याम लाल जैन, रामा सरपंच लक्ष्मी बाई, उप सरपंच सुरेश रावल कैलाशपुरी सरपंच  नारायण गमेती आदि मौजूद रहे। विद्यालय के डायरेक्टर सी पी रावल  ने अभिभावकों को संबोधित किया। स्कूल प्रभारी पृथ्वी सिंह चौहान व प्रिंसिपल सुमन राणा द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। रंगारंग प्रस्तुतियों में महाभारत काव्य कथा , हनुमान चालीसा मंचन व मोबाइल का असर घर मे नाटक की प्रस्तुति प्रमुख रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!