ऑपरेशन सिन्दूर हमारे गौरव का पल: सांसद मन्नालाल रावत

उदयपुर, 7 मई। सांसद मन्नालाल रावत ने भारतीय सेना द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर पर खुशी जताते हुए कहा कि यह हमारे गौरव के पल है। यह हमला हमारी सेना के जोश, जुनून और आत्मविश्वास का प्रतीक है। सेना का आरपार का संदेश है, अब शब्द नहीं शौर्य बोलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने देश के लोगों से जो वादा किया था वो पूरा किया। हमने फिर से दुश्मन के घर में घुसकर मारा है। सांसद श्री रावत ने कहा कि हमें भारतीय सेना पर गर्व है। अब नया भारत है। कोई छेडेगा तो छोडेंगे नहीं। भारत की तरफ अब कोई आंख उठाकर नहीं देख सकता। भारत वसुधैव कुटुम्बकम में विश्वास रखता है, लेकिन अपनी सीमा और देशवासियों की रक्षा करना भी जानता है। देश में कोई भी संगठन आतंकवादी गतिविधियां करेगा तो उसका यही अंजाम होगा। आज हमारी सेना ने साबित कर दिया है कि वह किसी से कम नहीं है। देश को सेना पर गर्व है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!