ओपन टेबल टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन

उदयपुर, 19 दिसंबर। वैकुंठा स्पोर्ट एकेडमी द्वारा उदयपुर में  ओपन टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
एकेडमी के संस्थापक दीपक  डांगी ने बताया कि इस आयोजन से बच्चों को अपनी खेल प्रतिभा निखारने का एक प्लेटफार्म मिला है। वैकुंठा स्पोर्ट एकेडमी और मीराश्री एकेडमी के सामुहिक प्रयासों से आयोजित इस खेल प्रतियोगिता में पुरुष व महिला के साथ-साथ बच्चों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया। कोच अविनाश कुमावत ने बताया किअंडर-17 बॉयज और गर्ल्स में 40 बच्चों ने भाग लिया और महिला व पुरुष में 35 बच्चों ने भाग लिया। अंडर-17 बॉयज में विजेता हार्दिक व उपविजेता हेरतीयराज रहे। इसी प्रकार पुरुष वर्ग में विजेता तरुण वर्मा एवं उपविजेता आदित्य जोशी, महिला वर्ग में दिव्या गौतम उपविजेता रानू पोरवाल रही, मेंस डबल्स विजेता दीपक तरुण उपविजेता विशाल आदित्य रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के स्पोर्ट बोर्ड के सचिव डॉ. भीमराव एवं जयंत गुप्ता ने की। श्रेष्छ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अतिथियों ने पुरस्कृत किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!