डंूगरपुर, 12 अप्रैल/राजीव गांधी युवा मित्र इंटर्नशिप कार्यक्रम के अन्तर्गत जिले के समस्त युवा मित्र इर्न्टन की एक दिवसीय समीक्षा बैठक जिला कलक्टर लक्ष्मी नारायण मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में जिला कलक्टर लक्ष्मी नारायण मंत्री ने राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ आमजन को शीघ्र एवं प्रभावी रूप से पहंुचाने के उद्देश्य से किये जा रहे कार्यो की समीक्षा की गई। साथ ही समस्त युवा मित्र को वर्तमान समय में सोशल मीडिया की उपयोगिता को देखते हुए सोशल मीडिया के प्लेटफार्म के माध्यम से किस तरह आमजन को योजनाओं का लाभ मिले इस पर भी विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में जिला कलक्टर लक्ष्मी नारायण मंत्री ने राज्य सरकार का लाभ आमजन को शीघ्र एवं प्रभावी रूप से पहंुचाने के उद्देश्य से आगामी 24 अप्रैल से आयोजित होने वाले महंगाई राहत कैम्प में राजीव गांधी युवा मित्र की भूमिका एवं उनके द्वारा किये जाने वाले कार्यो के बारे में निर्देशित कर शत-प्रतिशत लाभार्थियों को लाभ दिलाने हेतु निर्देशित किया। बैठक में सहायक निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग डंूगरपुर एवं ब्लॉक के समस्त सांख्यिकी अधिकारी उपस्थित रहे।
विशेष बाल विवाह निषेध अभियान 30 जून तक
डंूगरपुर, 12 अप्रैल/बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 अनुसार बाल विवाह अपराध है। बाल विवाह जैसी कुप्रथा की रोकथाम हेतु अक्षय-तृतीया (आखातीज), पीपल पूर्णिमा जैस पर्वो पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। अन्य सावो पर भी विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रो में बाल विवाहों के आयोजन की संभावनाएं रहती है।
बाल अधिकारिता विभाग जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक जयप्रकाश शुक्ला ने बताया कि बाल विवाह की रोकथाम हेतु निरन्तर निगरानी रख क्षेत्र में बाल विवाह नहीं होना सुनिश्चित करने हेतु जिला कलक्टर द्वारा निर्देशित किया है। उन्होंने बताया कि उक्त क्रम में 1 अप्रैल से 30 जून 2023 तक विशेष बाल विवाह निषेध अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि उक्त दिशा-निर्देशों की अनुरूप कार्यक्रम का आयोजन कर पालना रिपोर्ट इस कार्यालय की ई-मेल आईडी पर भेजना सुनिश्चित करें एवं जिला बाल संरक्षण इकाई की त्रैमासिक बैठक जो जून माह 2023 में जिला कलक्टर की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी, जिसमें संबंधित समस्त विभागों द्वारा बाल विवाह के प्रचार-प्रसार एवं रोकथाम की गई कार्यवाही की पालना रिपोर्ट लेकर प्रस्तुत होना सुनिश्चित करें।
