उदयपुर। द मॉरल शॉपी की एक दिवसीय प्रदर्शिनी में वोकल फॉर लोकल पर आधारित रही। इसमें महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने के लिए महिलाओं के लिए प्रदर्शनी लगाई गई । कार्यक्रम की शुरुआत समाज सेविका राजश्री गांधी ,पिंकी जी मंडावत,रश्मि जी पगारिया द्वारा की गई ।
कार्यक्रम आयोजिका मयूरा मेहता ने बताया कि प्रदर्शनी में 15 से 20 स्टॉल्स लगाई । मयूरा मेहता ने बताया कि प्रथम प्रयास में ही अच्छा रेस्पॉन्स देखा गया।विभिन्न अतिथि की उपस्थिति रही जिनमें माधुरी जैन,डॉ रेणु सिरोया,डॉ बलदीप कौर,दीप माला मेवाड़ा ,सुप्रिया खंडेलवाल, ऋतु मारू,किरण बाला किरण प्रमुख रहे।
एक्जीबिशन में ज्वेलरी , बाथ सॉप,रेसिन आर्ट ,बेडशीट्स,पपड़ी ,बेकरी उत्पाद,चॉकलेट्स, श्रृंगार आइटम्स,फूड स्टॉल इत्यादि से रौनक रही ।
पारस हॉस्पिटल द्वारा फ्री मेडिकल कैंप लगाया गया । विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां का भी आयोजन किया गया । जिनमें कार्यक्रम की शुरुआत मॉरल मेहता की गणपति वंदना द्वारा की गई । इसके पश्चात कई नृत्य,रंगोली,गायन ,कविता पाठ,रैंप वॉक ,घूमर नृत्य,सामूहिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रही । सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आजाद बोलिया , रेणु बोलिया,कमल मेहता,मॉरल मेहता का विशेष सहयोग रहा । मयूरा मेहता ने लोगों के रुझान से बताया कि उन्हें अच्छा लगा और आगे और जुड़ने की बात कही ।
स्वदेशी अपनाओ पर आधारित रही द मॉरल शॉपी की एक दिवसीय एक्जीबिशन
