थाना गोगुन्दाः-जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर श्री योगेश गोयलद्वारा आगामी लोकसभा चुनाव-2024 के मध्यनजर अवैध मादक पदार्थो की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत श्री गोपाल स्वरूप मेवाडा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय एवं श्री गजेन्द्र सिंह वृताधिकारी वृत गिर्वा के सुपरविजन में श्री शैतानसिंह थानाधिकारी, गोगुन्दा मय टीम द्वारा दौराने नाकाबन्दी धोलीघाटी एनएच 27 पर एक अॅल्टो कार नम्बर एमएच 02 ऐके 4158 को रूकवाया। जिसमें से एक आदमी गाडी से उतर कर रात का वक्त होने से अंधेंरे का फायदा उठाकर भाग गया एवं कार के चालक गोपाल पिता चन्दु निवासी पीपली, डोडीयान थाना रेलमगरा जिला राजसमन्द को डिटेन कर कार की तलाशी ली गई तो कार में एक सफेद रंग के प्लास्टिक के कट्टे में 09.465 किलोग्राम अवैध गांजा मिला। जिसकी कीमत करीब 05 लाख रूपये है। जिस पर गांजा व कार को जब्त किया जाकर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया व धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।
टीम प्रभारी व सदस्यः-
01.श्री शैतान सिह थानाधिकारी, गोगुन्दा।
02. श्री अशोक शर्मा हैड कानि.1159।
03. श्री योगेन्द्र सैन कानि.1080।
04. श्री सत्यनारायण कानि.1316।
05.श्री प्रदीप कानि.3083।
06.श्री रमेश कानि चालक.969।
करीब 05 लाख रूपये का अवैध गांजा व कार सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार
