चित्तौड़गढ़ : होम वोटिंग के तीसरे दिन 305 पात्र मतदाताओं ने घर से डाले वोट

जिले में अब तक कुल 973 मतदाताओं ने होम वोटिंग के माध्यम से किया मतदान
चित्तौड़गढ़, 16 नवम्बर। विधानसभा चुनाव 2023 के तहत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नवाचार के रूप में 80 वर्ष से अधिक आयु एवं 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं के लिए प्रारंभ की गई होम वोटिंग की सुविधा के तीसरे दिन जिले में कुल 305 पात्र मतदाताओं के वोट पोस्टल बैलेट के माध्यम से डाले गए। जिले में अब तक कुल 973 मतदाताओं ने होम वोटिंग के माध्यम से मतदान किया है।
अतिरिक्त जिला कलक्टर, रावतभाटा एवं प्रभारी अधिकारी डाक मत पत्र प्रकोष्ठ मुकेश कुमार मीणा ने बताया कि बुधवार को विधानसभा क्षेत्र कपासन में 38, बेगू में 84, चित्तौड़गढ़ में 54, निंबाहेड़ा में 49 तथा विधानसभा क्षेत्र बड़ी सादड़ी में 80 पात्र मतदाताओं ने अपने वोट का उपयोग किया। उन्होंने बताया कि जिले में 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में सर्वाधिक बड़ी सादड़ी विधानसभा में 70 तथा दिव्यांग श्रेणी में विधानसभा बेंगू में 19 मतदाताओं ने वोट डालें।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!