मकर संक्रांति के अवसर पर राव जी का हाटा में 500 जनों को करवाया भोजन

उदयपुर, 14 जनवरी। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर राव जी का हाटा मित्र मंडल के तत्वाधान में बुधवार को क्षेत्र में 500 व्यक्तियों को भोजन कराया गया।
यह जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक राजेश चौहान ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मकर संक्रांति के अवसर पर क्षेत्र में भोजन वितरण का आयोजन रखा गया। इस आयोजन में सभी क्षेत्रवासियों का सहयोग प्राप्त हुआ। यह कार्यक्रम विगत 25 वर्षों से लगातार जारी है। इस अवसर पर अखाड़ा का प्रदर्शन भी किया गया। आयोजन के बाद हाथोंहाथ सभी कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में सफाई करवा कर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम में प्रमोद साम, रविंद्र श्रीमाली, पारस सिंघवी, गजपाल सिंह राठौड़, राजेंद्र सिंह भाटी, कमलेश्वर सिंह पवार, सुनील व्यास, अनीस श्रीमाली, महेंद्र सिंह, कुशाल सिंह राठौड़, हेमंत शर्मा, गोपाल झवर, जगदीश सेन, ललित मेहता, ललित पानेरी, सत्यनारायण, गोपाल सालवी आदि उपस्थिति थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!