उदयपुर, 9 फरवरी। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के तत्वावधान में अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर के निर्देशन में गुरुवार को जिले की समस्त पंचायत समितियों में मेगा विधिक जागरूकता शिविर आयोजित कर पात्र व्यक्तियांे को राजकीय योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। इस शिविर में राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए समस्त पंचायत समिति मुख्यालय पर पक्षकारों की डोर स्टेप काउन्सलिंग भी की गई । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एडीजे कुलदीप शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए उदयपुर जिले की बडगांव, भीण्डर, जयसमंद, झल्लारा, खैरवाडा, कोटड़ा, कुराबड, मावली, नयागांव, फलासिया, ऋषभदेव, सलूम्बर, सराडा, सायरा, सेमारी, वल्लभनगर, गिर्वा, गोगुन्दा, झाडोल, लसाडिया पंचायत समितियों में मेगा विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किये गए।
मेगा विधिक जागरूकता शिविर में पात्रजन लाभान्वित
