अब जिला व ब्लॉक स्तर पर भी होगा जनआधार से संबंधित समस्याओं का समाधान

प्रतापगढ़ 3 मई।आयोजना विभाग के शासन सचिव श्री नवीन जैन ने बुधवार को निदेशालयआर्थिक एवं सांख्यिकी में जनआधार योजना की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान श्री जैन ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन को जनआधार के संबंध में आ रही समस्याओं का निस्तारण प्रभावी रूप से किया जावें और सभी जिला/ब्लॉक स्तरों पर शीघ्र हैल्प डेस्क स्थापित करवाये जावें।

 संयुक्त/उप/सहायक निदेशकजिला कार्यालय आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग प्रतापगढ़ ने बताया कि वर्तमान में जिला स्तर पर हैल्प डेस्क संचालित की जा रही हैं. जिले के निवासी कार्यालय समय में 01478220052 अथवा 8769961100 पर संपर्क कर अपनी समस्याओं के समाधान प्राप्त कर सकते हैं। घर के समीप ही सुविधा उपलब्ध कराने हेतु इस हैल्प डेस्क को नेटवर्क के रूप में सम्पूर्ण जिले में फैलाते हुये प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर भी हैल्प डेस्क की स्थापना कर दी गई हैं। जिनके मोबाईल नं० ब्लॉक अरनोद राहुल चौधरी 9116564351ब्लॉक छोटीसादडी बीरबल मीना 9694644562ब्लॉक प्रतापगढ़ यशवन्त मीणा 8003032793ब्लॉक धरियावद नरेन्द्र कुमार 7413907401ब्लॉक पीपलखूँट अनिल मीणा 8824463783 से सम्पर्क कर अपनी समस्याओं के समाधान प्राप्त कर सकते है। इन हैल्प डैस्कों पर तैनात कार्मिकों के मोबाइल नम्बर जनआधार की वेबसाइट https://janaadhaar.rajasthan.gov.in/ पर उपलब्ध हैं।

परिषद द्वारा संचालित खेल अकादमियों की चयन स्पर्धा 2024-25 के आवेदन आमंत्रित
प्रतापगढ़, 3 मई। राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद् जयपुर द्वारा संचालित खेल अकादमियों की चयन स्पर्धा 2024-25 का आयोजन सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में किया जाना प्रस्तावित हैं।

जिला खेल अधिकारी ने बताया कि खेल का पंजीकरण समय प्रातः 9.30 बजे से 12.30 बजे तक चयन स्पर्धा की प्रारम्भ तिथि से सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में होगा। उन्होंने बताया कि 11.05.2024 को (पंजीकरणमेडिकलबैट्री टेस्ट इत्यादी) व 12 मई को (खेल कौशल एवं आरएचपीएसटीसी आदि) का बालिका वर्ग जयपुर का बालिका तीरदांजी अकादमी का होगा। इसी तरह से उदयपुर बालक वर्ग में बालक तीरदांजी अकादमीडूंगरपुर बालक वर्ग में बालक तीरदांजी अकादमीअजमेर बालिका वर्ग में बालिका हॉकी अकादमीजयपुर बालक वर्ग में बालक हॉकी अकादमीकरौली बालक वर्ग में बालक कबड्डी अकादमीचूरू बालक वर्ग व बालिका वर्ग में बालक व बालिका कबड्डी अकादमी व (डीडवाना) नागौर के बालक वर्ग में बालक कबड्डी अकादमी (प्रस्तावित) होगा। 

इसी तरह से 12.05.2024 को (पंजीकरणमेडिकलबैट्री टेस्ट इत्यादी) व 13 मई को (खेल कौशल एवं आरएचपीएसटीसी आदि) का झुंझुनूं बालक वर्ग में बालक वॉलीबाल अकादमीजयपुर बालिका वर्ग में बालिका वॉलीबाल अकादमीभरतपुर बालक वर्ग में बालक कुश्ती अकादमीबीकानेर बालक वर्ग में बालक साइक्लिंग अकादमी का आयोजन होगा।

इसी तरह से 13.05.2024 को (पंजीकरणमेडिकलबैट्री टेस्ट इत्यादी) व 14 मई को (खेल कौशल एवं आरएचपीएसटीसी आदि) का गंगानगर बालक वर्ग में बालक एथलेटिक्स अकादमीजयपुर बालिका वर्ग में बालिका एथलेटिक्स अकादमीजैसलमेर बालक वर्ग में बालक हैण्डबाल अकादमी व जयपुर बालिका वर्ग में बालिका हैण्डबाल अकादमी का आयोजन होगा।

इसी तरह से 14.05.2024 को (पंजीकरणमेडिकलबैट्री टेस्ट इत्यादी) व 15 मई को (खेल कौशल एवं आरएचपीएसटीसी आदि) का जयपुर बालक वर्ग में पैरा खेल अकादमी एथलेटिक्स व पॉवरलिफ्टिंग का आयोजन होगा। इसी तरह से 14.05.2024 को (पंजीकरणमेडिकलबैट्री टेस्ट इत्यादी) व 15 मई को (खेल कौशल एवं आरएचपीएसटीसी आदि) का जैसलमेर बालक वर्ग में बालक बास्केटबाल अकादमीजैसलमेर बालक वर्ग में बालक बास्केटवाल अकादमी (सीनियर वर्ग)जयपुर बालिका वर्ग में बालिका बास्केटबाल अकादमीकोटा बालिका वर्ग में बालिका फुटबाल अकादमी व जोधपुर बालक वर्ग में बालक फुटबाल अकादमी का आयोजन होगा।

उन्होंने बताया कि चयन स्पर्धा हेतु खिलाडियों की आयु दिनांक 01.07.2024 को बालक वर्ग में न्यूनतम 14 वर्ष तथा अधिकतम 18 वर्ष तथा बालिका वर्ग में न्यूनतम 13 वर्ष तथा अधिकतम 17 वर्ष एवं बास्केटबाल में बालक सीनियर वर्ग में न्यूनतम 18 वर्ष तथा अधिकतम 20 वर्ष के मध्य रखा जाना प्रस्तावित है। अभ्यर्थी खिलाडी किसी भी प्रकार की बीमारी से ग्रसित नहीं होना चाहिए। अभ्यर्थी खिलाडी राजस्थान राज्य का मूल निवासी होना चाहिए। खिलाडी राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद् की वेबसाइट www.rssc.in  से आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। भरे हुए आवेदन पत्र कार्यालय जिला खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्र प्रतापगढ़ पर दिनांक 06.05.2024 शाम 5.00 बजे तक अथवा परिषद् मुख्यालय पर दिनांक 08.05.2024 तक भेजना सुनिश्वित करें। साथ ही चयन स्पर्धा क निर्धारित तिथि के समय भी खिलाड़ी अपना आवेदन पत्र भर सकते है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!