नवां नंद चतुर्वेदी स्मृति व्याख्यान सोमवार को

उदयपुर, 19 अप्रेल। नंद बाबू से प्रसिद्ध उदयपुर के कवि स्वर्गीय नंद चतुर्वेदी की स्मृति में नवां व्याख्यान 21 अप्रेल को कोटा खुला विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र पर आयोजित होगा। नंद चतुर्वेदी फाउंडेशन के अरूण चतुर्वेदी व अनुराग चतुर्वेदी ने बताया कि दिल्ली के प्रसिद्ध कवि-कथाकार विष्णु नागर “हमारे समय में लेखन विषय” पर  मुख्य वक्तव्य देंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनार्दन राय नागर विवि की पूर्व कुलपति प्रो दिव्यप्रभा नागर करेंगी। रश्मि बोहरा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान नंद बाबू की कविताओं की बांग्ला में अनुवादित पुस्तक “शिशिरेर सेई दिन” का लोकार्पण भी किया जाएगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!