अवचेतन अंतरमन आपका आज्ञाकारी सेवक : इसे सही दिशा निर्देश देकर जीवन खुशहाल बनावें – ब्र.कु.पूनम बहन
उदयपुर 11 मई २०२४। प्रख्यात तनावमुक्ति विशेषज्ञा ब्र.कु.पूनम बहन का नौ दिवसीय “अलविदा तनाव” हैप्पिनैस प्रोग्राम मोती मंगरी स्कीम पार्क मे सभी धर्मों के धर्मगुरुओं द्वारा दीप प्रज्वलन से प्रारंभ हुआ।
ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्विद्यालय की रीटा बहन ने पूनम बहन का परिचय देते हुए बताया कि वो विगत 25 वर्षों से 25 राज्यों मे निरंतर नौ दिवसीय शिविर लगा वहां के निवासियों का जीवन तनाव मुक्त करने मे सफल रहीं है । उदयपुर मे 10 वर्ष के अंतराल बाद पुनः शिविर हो पाया है जिसका शहरवासियों को भरपूर लाभ ले अपने जीवन को आनंदमय बनाना चाहिये।
प्रो विमल शर्मा ने कहा कि ब्र. कु.पूनम बहन ने बड़े ही सहज शब्दों मे मन की व्याख्या करते हुए बताया कि बाह्य चेतन मन जिसे कौंशियस माइंड भी कहते है उसके द्वारा निरंतर 21 दिनों तक सकारात्मक सूत्रो से हम अपने अवचेतन अन्तरमन (सब कौनशियस माइंड ) को मनचाही स्थिति मे प्रोग्राम कर पाते है । अन्तरमन ऐक आज्ञाकारी सेवक की तरह उन आदेशों की पालना कर आपका जीवन आंनदमय बनाता है। अत: हमारे मन मस्तिष्क की असीम शक्तियों का प्रयोग हमारे विचारों व बार बार दोहराये गये शब्दों / वाक्यों पर आधारित रहते है । विचारों मे सृष्टि तक को बदलने की अपार क्षमता होती है व हमारी सोच और विचार ही चिंता रहित जीवन शैली का मूल आधार है ।
शिविर मे पूनम बहन ने रोचक सत्य धटनाए सुनाते हुए शिविरार्थीयों को 5 सकारात्मक वाक्य (अफर्मेशनस) सिखाये जिन्हें प्रतिदिन ब्रह्म मुहूर्त एव रात्रि को सोने से पहले दोहराते रहने से वे सभी सुख समृद्ध निरोगी आनंदमय जीवन व्यतीत कर पायेंगे ।
कार्यक्रम मे ध्यान व आनंदमय नृत्य योग ने सभी 325 शिविरार्थियों मे नवीन ऊर्जा का संचार किया। रविवार को सभी की खुशियों से मुलाकात करा “खुशियों का उत्सव” मनाया जायेगा।
