चारपहिया वाहनों के लिए नई नम्बर सीरीज प्रारम्भ

ई- आक्शन से मिलेगा इच्छित नम्बर
उदयपुर, 27 फरवरी। गैर-परिवहन चारपहिया वाहनों के लिए इच्छित पंजीयन क्रमांक/अग्रिम नम्बर हेतु नवीन सीरीज आरजे 27 युजे 0001 से 9999 प्रारम्भ की जा रही है। अग्रिम पंजीयन हेतु इच्छुक आवेदनकर्ता ई-ऑक्शन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जिला परिवहन अधिकारी मुकेश कुमार डाड ने बताया कि आवेदन ई-ऑक्शन पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किये जायेगे। नीलामी में भाग लेने हेतु आवेदक को विभागीय वेबसाइट पर जाकर ई-आक्शन पोर्टल पर स्वयं के स्तर से लॉगिन कर आईडी बनाया जाना आवश्यक होगा, जिसकी प्रक्रिया पोर्टल पर उपलब्ध है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!