आयुर्वेद महाविद्यालय में प्रकृति श्रृंगार अभियान श्रृंखला का आयोजन

उदयपुर। मदन मोहन मालवीय राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में  प्राचार्य महेश दीक्षित द्वारा प्रकृति श्रृंगार अभियान श्रृंखला के अंतर्गत 28/05/24 को महाविद्यालय स्थित भावमिश्र वाटिका व बाहरी उद्यान में पक्षियों के जलपान के लिए 5 दानापानी स्टैंड लगाए गए। प्रकृति श्रृंगार अभियान 23/05/24 बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर प्रारभ हुआ था, जिसके अंतर्गत चरक उपवन में पीपल (अश्वत्थ वृक्ष) का रोपण कर महाविद्यालय के प्रो. दीक्षित ने श्री गणेश कर इस आभियान की निरंतरता के लिए आह्वान किया ।

इसी क्रम में दिनांक 25/05/24 को हरिदास जी की मगरी, चतुर्भुज हनुमान मंदिर, चरक होस्टल ओ.टी.सी में 101 परिंडे पक्षियों के पानी पीने के लिए बांधे गए | इसमें प्राचार्य के निर्देशन में प्रकृति श्रृंगार समिति के सदस्यों ने एवं समस्त विभाग के अध्येताओं ने सहयोग दिया |

यह जानकारी मीडिया प्रभारी क्रिया शारीर विभाग के सहायक आचार्य डॉ. किशोरी लाल शर्मा ने दी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!