उदयपुर । भारतीय सिन्धु सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेन्द्र कुमार तीर्थाणी बुधवार 24 अप्रेल को उदयपुर में प्रवास कर बैठक लेगें।
संभाग प्रभारी प्रकाश फूलानी ने जानकारी देते हुये बताया कि तीर्थाणी बुधवार 24 अप्रेल को हरीशेवा सनातन उदासीन आश्रम भीलवाडा के महामण्डलेश्वर हसंराम उदासीन के साथ श्री विश्व हिन्दु परिषद्, उदयपुर के अन्तर्गत श्री अशोक सिंघल भवन के शिलान्यास समारोह मे भाग लेगें।
भारतीय सिंधु सभा की सुरेश कटारिया ने बताया कि तीर्थाणी दोपहर 3 बजे शक्तिनगर स्थित श्री सनातन धर्म मन्दिर, उदयपुर में सिन्धु सभा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेगें।
बैठक में प्रदेश संरक्षक सुरेश कटारिया, नानकराम कस्तूरी व प्रो. मनोहरलाल कालरा का भी मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
बैठक में संगठन गतिविधियों, आगामी माह में होने वाले सिन्धी बाल संस्कारों के आयोजन व मातृशक्ति सम्मेलन में पारित 11 प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की जायेगी। बैठक में मुख्य पदाधिकारियों के साथ युवा व मातृशक्ति कार्यकर्ता भी उपस्थित रहेगें।
